दिल्ली : स्विस बैंकों में भारतीयों से जुड़ी जानकारी का मिलना शुरू हो गया है। शुरुआत उन खातों की जानकारी से हुई है, जिन्होंने पकड़े जाने के डर से अपने बैंक खाते बंद करा दिए हैं। लेकिन जो जानकारी मिली हैं, उनसे उम्मीद है कि सरकार जल्द ही स्विस बैंक में काला धन छिपाने वालों पर शिकंजा कसने में कामयाब रहेगी। स्विट्जरलैंड ने आटोमेटिक सूचना आदान प्रदान व्यवस्था के तहत इसी महीने में सूचनाओं की पहली जिस्ट भारत को सौंप दी है। आगे से यह जानकारी हर माह भारत सरकार को मिलेगी। ऐसे में जानकारी भारत सरकार को न मिल जाए, इस डर से बहुत से लोगों ने अपने बैंक खाते स्विस बैंक में बंद करा दिए हैं।
सूचनाओं का विश्लेषण शुरू
स्विस सरकार की तरफ से जानकारी की जो पहली लिस्ट मिली है, उसका विश्लेषण किया जा रहा है। जानकारों ने उम्मीद जताई है कि इस जानकारी में इतने तथ्य हैं कि खाताधारकों की आसानी से पहचान तय की जा सकेगी। जानकारी के अनुसार बैंकों और नियामकीय संस्थाओं से मिली सूचनाएं उन खातों से जुड़ी हुई हैं, जिन्होंने कार्रवाई के डर से पहले ही अपने खाते बंद करा दिया हैं।
This post has already been read 8136 times!