Ranchi : रांची में बना सोलर लैंप अब अमेजन पर भी बिक्री उपलब्ध है। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार किये जा रहे सोलर लैंप को अमेजन पर बिक्री के लिए सूचीबद्ध कर लिया गया है। https://www.amazon.in/dp/B099KTW4Z2/ref=cm_sw_r_apan_glt_fabc_7VG6SECR8XJ23T0B पर क्लिक कर अमेजन पर रांची की रोशनी सोलर लैंप की खरीदारी की जा सकती है। खास बात ये कि सोलर लैंप की खरीदारी पर 10 प्रतिशत की छूट भी मिलेगी।
और पढ़ें : 25 किलो का केन बम बरामद,नक्सलियों का मंसूबा नाकाम
रांची की रोशनी परियोजना जिला प्रशासन की पहल है। इस प्रोजेक्ट के तहत रांची की महिला स्वयं सहायता समूह को जोड़ा गया है।अमेजन पर इसकी कीमत 449 रुपये है।अमेजन पर रांची की रोशनी सोलर लैंप सूचीबद्ध होने से महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों को व्यापक स्तर पर पहचान मिलेगी। इन लैंपों के उत्पादन के लिए स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने कड़ी मेहनत की है।अमेजन पर बिक्री से अर्जित सारा मुनाफा सोलर लैंप के उत्पादन में लगी ओरमांझी की 15 एसएचजी महिलाओं को जायेगा
This post has already been read 6807 times!