दीमक की तरह झारखंड को चाट रही रघुवर सरकार : योगेन्द्र महतो

बोकारो। झारखंड मुक्ति मोर्चा के बोकारो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव की अध्यक्षता में महानगर समिति का एकदिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन गुरुवार को बोकारो परिसदन में आयोजित किया गया।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद महतो ने आरोप लगाया कि रघुवर सरकार ने झारखंड को लूट का अड्डा बना दिया है। सरकार और सरकार के सहयोगी झारखंड को दीमक की तरह चाट रहे हैं। हेमंत सरकार बनते ही रघुवर सरकार के बहुत सारे मंत्री जेल की हवा खाएंगे। पार्टी के केंद्रीय महासचिव संतोष रजवार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि रघुवर सरकार के इशारे पर ही ग्रामीण क्षेत्र में विकास-कार्य नहीं हो रहा है। बोकारो जिला अध्यक्ष हीरालाल मांझी ने कहा कि भाजपा के विधायक गुंडई पर उतर चुके हैं। इस अवसर पर मंटू यादव ने कहा कि जबतक प्रदेश में हेमंत सरकार नहीं बनेगी, तबतक झारखंड में विकास संभव नहीं है। कार्यक्रम का संचालन सचिव मनोज हेंब्रम ने किया।

This post has already been read 8193 times!

Sharing this

Related posts