पुलिस मीट के दौरान निकला अजगर, मची अफरातफरी

रांचीलातेहार जिला स्थित टाउन हॉल में प्रमंडल स्तरीय पुलिस ड्यूटी मीट के दौरान शुक्रवार को अजगर सांप निकल आने से अफरातफरी मच गयी। पुलिस सूत्रों के अनुसार सबसे पहले एक पुलिस पदाधिकारी और जवान की नजर अजगर सांप पर पड़ी। कमरे के कोने में फर्श पर लगभग दस फुुुट के अजगर को देखकर लोगों में सिरहन-सी दौड़ गयी। आननफानन में इसकी सूचना वन विभाग को दी गयी। वन विभाग के पदाधिकारियों और कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद अजगर को पकड़ लिया और दूर सुरक्षित स्थान पर उसे छोड़ दिया। वन विभाग के पदाधिकारियों ने बताया कि अजगर इतना बड़ा था कि मौका मिलने पर किसी को भी अपना शिकार बना सकता था। उल्लेखनीय है कि पिछले तीन दिनों से यहां पुलिस मीट आयोजित हो रहा था। जिसमें पलामू, गढ़वा और लातेहार के पुलिस पदाधिकारियों की केस अनुसंधान और कानूनी जानकारी की परीक्षा ली जा रही थी।

This post has already been read 8184 times!

Sharing this

Related posts