– कांग्रेस का आरोप: भाजपा के दबाव में काम कर रहा जिला प्रशासन
गाजियाबाद। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी वाड्रा को सुरक्षा कारणों के चलते ऐतिहासिक पीठ दूधेश्वरनाथ मंदिर जाने की शुक्रवार को अनुमति नहीं मिल सकी है। ऐसे में उन्होंने कार्यक्रम में थोड़ा बदलाव करते हुए रोड शो घंटाघर स्थित शहीद-ए-आजम भगत सिंह की मूर्ति पर माल्यापर्ण करने के बाद करेंगी। कांग्रेस का आरोप है कि जिला प्रशासन भाजपा के दबाव में काम कर रहा है। प्रियंका गांधी वाड्रा शुक्रवार की दोपहर करीब तीन बजे घंटाघर पहुंचेंगी। वहां शहीद भगत सिंह की मूर्ति पर माल्यापर्ण करेंगी। उसके बाद उनका रोड शो शुरू होगा जो रमतेराम रोड, रामानुज दयाल मार्केट, गंज कट, डासना गेट और जटवाड़ा होते हुए मालीवाड़ा चौक पर समाप्त होगा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य बिजेंद्र यादव ने जिला प्रशासन पर भाजपा की कठपुतली बनकर काम करने का आरोप लगाया है।
This post has already been read 8424 times!