बस और मेट्रो में महिलाओं के फ्री राइडरशिप का लोगों में गया सकारात्मक संदेश : सिसोदिया

नई दिल्ली। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मंगलवार को कहा कि सरकार के बसों और मेट्रो में महिलाओं के मुफ्त सफर फैसले का लोगों में एक सकारात्मक संदेश गया है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) पर दिल्ली सरकार के सकारात्मक कदम का विरोध करने का आरोप लगाया। मनीष सिसोदिया ने मंगलवार को सचिवालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में सार्वजनिक परिवाहन में महिलाओं के फ्री राइडरशिप के फैसले को महिला सशक्तिकरण और महिला सुरक्षा के लिहाज से एक बड़ा कदम बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा दिल्ली सरकार के इस सकारात्मक फैसले के खिलाफ है और उनके नेता केवल लोगों के बीच भ्रम फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता सरकार को टैक्स देती है और यह सरकार का काम है कि वो टैक्स के पैसे से जनता के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, सेवाएं, परिवाहन आदि की व्यवस्था करे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गत सोमवार को महिलाओं के लिए डीटीसी बसों और मेट्रो का किराया माफ करने का ऐलान किया। मुख्यमंत्री के ऐलान के बाद से विपक्षी पार्टियां जहां इस पर सवाल उठा रही हैं, वहीं केजरीवाल ने इसे महिला सशक्तिकरण और महिला सुरक्षा के लिहाज से एक बड़ा कदम बताया है।

This post has already been read 8489 times!

Sharing this

Related posts