रांची। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि देश में नागरिकता संशोधन विधेयक लागू करने के बाद झारखंड में हुए पहले चुनाव में जनता ने भाजपा को पूरी तरह नकार दिया।
सिंह ने रविवार को यहां हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि झारखंड में चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा ने जो सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की, उसे जनता ने पसंद नहीं किया और उसने झामुमो, कांग्रेस और राजद गठबंधन को 47 सीटों पर जिताने का काम किया। उन्होंने कहा कि झारखंड के चुनाव का असर बिहार में भी पड़ेगा और अगले वर्ष बिहार विधानसभा के चुनाव में नीतीश सरकार का जाना तय है।
सिंह ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस पार्टी को सफलता मिलेगी और देश में धर्मनिरपेक्ष ताकतें मजबूत होंगी। उन्होंने कहा कि झारखंड में हेमंत सोरेन के मुख्यमंत्री बनने के साथ ही बिहार में नीतीश सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गयी है।
This post has already been read 6381 times!