पेरिस फैशन वीक : ऐश्वर्या राय बच्चन ने फ्लोरल प्रिंट ड्रेस में अपने जलवे बिखेरे

मुंबई । ऐश्वर्या राय बच्चन बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं। ऐश न केवल अपनी अभिनय के लिए, बल्कि फैशन स्टेटमेंट के लिए जानी जाती हैं। पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवु़ड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने शनिवार को पेरिस फैशन वीक में रैंप वॉक किया। ऐश ने रैंप पर अपने ग्लैमर का जलवा बिखेरा। फैशन वीक के दौरान ऐश्वर्या का काफी बिंदाज और बोल्ड अंदाज दिखा। फ्लोरल प्रिंट ड्रेस में वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इस दौरान ऐश्वर्या ने डार्क मेकअप किया हुआ था। मेकअप की बात करें तो पर्पल रंग की आईशैडो और रेड कलर की लिपस्टिक कैरी की हुईं थी।

ऐश्वर्या राय बच्चन की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पेरिस में ऐश्वर्या के साथ उनकी सात वर्षीय बेटी आराध्या भी हैं। 45 की उम्र में भी ऐश्वर्या राय बच्चन अपने खुबसूरती के कारण हमेशा सुर्खियों में बनी रहती है। रैंप पर ऐश्वर्या ने अपना सिग्नेचर पोज भी दिया। ऐश्वर्या राय बच्चन अपने फैन के साथ इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी फोटो और वीडियो शेयर करती रहती है। उनका सोशल मीडिया अकाउंट उनकी बेटी आराध्या और पति अभिषेक बच्चन के फोटो और पोस्ट से भरा है। ऐश्वर्या राय बच्चन ने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी के साथ एक फोटो शेयर की है।

फोटो में वह दोनों मुस्कुरा रही हैं। ऐश्वर्या ने कैप्शन में लिखा -‘माई इंटरनल एन्जल’। ऐश्वर्या राय बच्चन जल्द ही मणिरत्नम की फिल्म में दिखाई देंगी। ऐश्वर्या आखिरी बार साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘फन्ने खां’ में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ अनिल कपूर नजर आए थे। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म सफल नहीं हुई थी। ऐश्वर्या राय ने 1994 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। ऐश्वर्या राय पहली बार 2002 में कान्स फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनी थीं। इसके बाद से वे लगातार इस फेस्टिवल में शिरकत करती आ रही हैं।

This post has already been read 7193 times!

Sharing this

Related posts