पलामू के तीन मज़दूरों की कर्नाटक में मौत

मेदिनीनगर। पलामू जिला अंतर्गत नवाबाजार प्रखंड के तीन मजदूरों की मौत मंगलवार को कर्नाटक में हो गई। सभी ब्रिज निर्माण के कार्य मे लगे हुए थे। मिट्टी के नीचे दबने के कारण तीनों की मौत हुई है। जानकारी के अनुसार नवनिर्मित ब्रिज का रोलिंग अचानक टूटने से मजदूर मिट्टी के नीचे दब गए। उनके शवों को गांव लाने की तैयारी चल रही है। मृत मजदूरों में इटको निवासी अर्जुन सिंह (32 वर्ष), कांडा निवासी सुकून भुइयां (20 वर्ष) व रबदा पंचायत के खामडीहा निवासी सुरगेश राम बताये गए हैं।

This post has already been read 8810 times!

Sharing this

Related posts