भाजपा कार्यकर्ता अधिक से अधिक संख्या में सदस्य बनायें : सीपी सिंह

रांची। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) चुटिया मंडल अध्यक्ष छत्रधारी महतो की अध्यक्षता में बुधवार को सदस्यता अभियान को लेकर बैठक हुई। बैठक में नगर विकास मंत्री सीपी सिंह उपस्थित थे। सीपी सिंह ने कहा कि पार्टी का नया सदस्यता अभियान छह जुलाई से शुरू हो रहा है।

कार्यकर्ताओं का प्रयास होना चाहिए कि हम अधिक से अधिक सदस्य बनायें। इसके लिए अभी से तैयारी शुरू करनी होगी। उन्होंने चुटिया मंडल के सभी पदाधिकारियों से आग्रह किया कि अधिक संख्या में लोगों को सदस्य बनायें। प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि छह जुलाई से पूरे देश में पार्टी के सदस्यता अभियान की शुरुआत होगी। 

This post has already been read 9839 times!

Sharing this

Related posts