निखिल मोदी बने जेसीआई रांची द्वारा आयोजित एक्स्पो उत्सव के अध्यक्ष

रांची जूनियर चेम्बर इंटरनेशनल (जेसीआई) रांची ने हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मेगा ट्रेड फेयर एक्सपो उत्सव लगाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेड फेयर का लगातार 24वां संस्करण है और इस साल यह 19 से 23 अक्टूबर को मोरहाबादी मैदान में लगाया जायेगा। जेसीआई रांची के मीडिया प्रभारी मयंक अग्रवाल ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संस्था ने इस साल एक्सपो उत्सव का नया अध्यक्ष अनुभवी निखिल मोदी को बनाया है। निखिल मोदी विगत छह वर्षो से संस्था एवं एक्सपो के महत्वपूर्ण पदों जैसे सचिव, को एक्सपो चेयरमैन, वाईस प्रेसीडेंट पर रह कर कार्य कर चुके है। उन्होंने बताया कि निखिल मोदी वर्ष 2017 में एक्सपो पद्म भूषण से नवाजे जा चुके  हैं।

This post has already been read 7135 times!

Sharing this

Related posts