मेदिनीनगर । नई इंटरसिटी एक्सप्रेस डेहरी से रांची तक चलेगी। जो कि डिहरी से सुबह चार बजे खुलेगी और रांची 9.40 बजे पंहुचेगी। इसका ठहराव जपला, गढ़वा रोड, बरवाडीह और डालटनगंज स्टेशन पर होगा। वहीं रांची से शाम पांच बजे यह ट्रेन खुलेगी। यह जानकारी पलामू सांसद बी डी राम ने रविवार को अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी। सांसद ने बताया कि बताया कि रविवार को रांची से और शनिवार को डिहरी से यह ट्रेन नहीं चलेगी।
इससे संबंधित पत्र रेल मंत्रालय ने जारी कर दिया है। अब यहां के लोगों को रांची आने-जाने में काफी सहूलियत होगी। इसके अलावा दूसरी ट्रेन रांची-चोपन एक्सप्रेस भी टोरी-लोहरदगा होकर जाएगी रांची। रांची में सुबह 6.40 बजे खुलेगी जो डालटनगंज 10:07 में पहुंचेगी। चोपन से दोपहर 3 बजे खुलेगी और डालटनगंज शाम 6.26 में पंहुचेगी। पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने बताया कि पलामूवासी सुखाड़ का दंश झेलते रहे हैं।
इसके लिए सरकार किसानों के साथ खड़ी है। कनहर और सोन नदी से विभिन्न जलाशयों को भरने का काम किया जा रहा है। इससे किसानों को सिंचाई के साथ ही पीने के पानी की व्यवस्था होगी।इस मौके पर विधायक राधा कृष्ण किशोर, भाजपा नेता विभाकर पांडेय, किशोर पांडेय और विजय ओझा समेत कई लोग रहे मौजूद थे।
This post has already been read 7275 times!