नई दिल्ली । उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को इंजीनियर्स दिवस पर इंजीनियरों को बधाई दी और उन्हें परिश्रम तथा दृढ़ संकल्प का पर्यायवाची बताया। इंजीनियर्स दिवस प्रसिद्ध सिविल इंजीनियर एम विश्वेश्वरय्या के जन्मदिवस के मौके पर मनाया जाता है।
प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘इंजीनियर परिश्रम और दृढ़ता के पर्यायवाची हैं। उनके कुछ नया करने की चाहत के बिना मानव की उन्नति अधूरी रहेगी।’’ ‘मेहनती इंजीनियरों’ को बधाई देते हुए मोदी ने विश्वेश्वरय्या को श्रद्धाजंलि भी दी। नायडू ने विश्वेश्वरय्या को उत्कृष्ट सिविल इंजीनियर बताया जिन्होंने बांधों के जरिए भारत के जल संसाधन का सही इस्तेमाल किया।उपराष्ट्रपति ने कहा कि वह दूरंदेश थे। उनके अमूल्य योगदान के लिए राष्ट्र हमेशा कृतज्ञ रहेगा।
This post has already been read 6627 times!