रांची। मुक्ति संस्था की ओर से रविवार को रिम्स अस्पताल में पड़े 54 लावारिस शवों का दाह-संस्कार बूटी मोड़ स्थित जुमार नदी के तट पर किया गया। मुक्ति संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने शवों को मुखाग्नि भेंट की।
प्रवीण लोहिया ने बताया कि मुक्ति संस्था की ओर से हरेक दो-तीन महीने में रिम्स में पड़े लावारिस शवों का दाह संस्कार किया जाता है। अभीतक संस्था की ओर से कुल 927 शवों का दाह संस्कार किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि दाह संस्कार के लिए रांची नगर निगम का हमेशा सहयोग मिलता है।
उन्होंने बताया कि रविवार को भी 54 शवों के दाह संस्कार के लिए 10 ट्रैक्टर लकड़ी, मिट्टी तेल और बुलडोजर उपलब्ध करवाया गया। उन्होंने बताया कि इन 54 शवों में कुछ महिला और कुछ पुरुषों के शव थे। इस अवसर पर मुक्ति संस्था, रांची नगर निगम और रिम्स के कई कर्मचारी उपस्थित थे।
This post has already been read 7362 times!