पुलिस सभा में एसपी ने सिपाहियों व अधिकारियों की समस्याएं सुनीं

रामगढ़। एसपी प्रभात कुमार जिले के सिपाहियों और पुलिस पदाधिकारियों की समस्याओं से अवगत हुए। शनिवार देर शाम पुलिस लाइन में आयोजित पुलिस सभा में पदाधिकारियों और सिपाहियों ने सबसे बड़ी समस्या के रूप में आवास आवंटन नहीं होने को बताया। इस मुद्दे पर एसपी ने कहा कि रामगढ़ जिले में आवास सीमित हैं। इसी वजह से सिपाहियों के रहने के लिए नए बैरक भी रामगढ़ थाना परिसर में बनवाए गए हैं।

जल्द ही यह समस्या दूर कर दी जाएगी।पुलिस सभा में जिला के पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनुज उरांव सहित अन्य पुलिस अधिकारी शामिल हुए। पुलिस सभा का संचालन सार्जेंट मेजर मंसू गोप ने किया। पुलिस सभा में पुलिस अधिकारियों ने कई प्रकार की समस्याओं को उठाया। जिला के पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों के सवालों के जवाब दिये। पुलिस अधीक्षक ने आश्वस्त किया कि आपकी समस्याओं का जल्द समाधान निकाल लिया जाएगा।इस मौके पर पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने कहा कि प्रत्येक माह के अनुसार इस महीने भी पुलिस सभा का आयोजन किया गया है।

पिछले महीने की पूरी सभा में अधिकतर लोग चुनाव कार्य को लेकर बाहर थे। आज की पुलिस सभा काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि जिला में विधानसभा चुनाव काफी शांतिपूर्ण ढंग से कराया गया है। इसके लिए यहां उपस्थित सभी पुलिस अधिकारी एवं कर्मी धन्यवाद के पात्र हैं। पुलिस मुख्यालय से रामगढ़ जिला में संपन्न चुनाव की काफी तरीफ हो रही है। जिला के सभी पुलिस अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को रिमार्क दिया गया है। जिला पुलिस जो दूसरे जिलों में जाकर बढ़िया तरीके से काम किया है, उन सभी को 5 दिनों का पीएल दिया जा रहा है। कुछ पदाधिकारियों को बढ़िया काम के लिए प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। सभा के बाद पुलिस लाइन में सामूहिक भोज का आयोजन किया गया। इस मौके पर जैप 1 के जवानों के द्वारा गीत संगीत का आयोजन किया गया।

This post has already been read 7877 times!

Sharing this

Related posts