एनडीए की बैठक में शामिल होने के लिए सीएम सहित कई सांसद गए दिल्ली

रांची । झारखंड से भाजपा और अजसू के सभी नवनिर्वाचित सांसद भाजपा एवं एनडीए संसदीय दल की बैठक में भाग लेने के लिए शनिवार की दोपहर   दिल्ली रवाना हो गये। झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास सहित अन्य  नवनिर्वाचित सांसद एक साथ बिरसा मुंडा हवाई अड्डा से दिल्ली के लिए रवाना हुए।

इनमें रांची के सांसद संजय सेठ, गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी, सांसद सुनील सिंह, सुनील सोरेन, अर्जुन मुंडा, विद्युत वरण महतो, बीडी राम, अन्नपूर्णा देवी, आजसू प्रमुख सुदेश महतो शामिल हैं।  वहीं हजारीबाग सांसद जयन्त सिन्हा और धनबाद सांसद पीएन सिंह एक दिन पूर्व ही दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। दिल्ली जाने के क्रम में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सभी सांसदो ने एक स्वर में कहा कि विकास और जाति धर्म से उठकर लोगों ने भाजपा को चुना है और उन्हें उम्मीद है कि वह जनता के भरोसे पर खरे उतरेंगे।

This post has already been read 8398 times!

Sharing this

Related posts