बेंगलुरु। कन्नड़ सिने अभिनेत्री एल.वी. शारदा राव का गुरुवार सुबह निधन हो गया। वह स्तन कैंसर से पीड़ित थीं। शहर के एक निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था, जहां आज सुबह 7.30 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली। वह वमशा वृक्षा(1971), आदि शंकराचार्य(1983) और फनियम्मा(1983) जैसी फिल्मों में अपनी अदाकारियों के लिए जानी जाती हैं। शारदा ने अपनी पहली फिल्म वमशा वृक्षा के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीता, जिसका निर्देशन बीवी कारंत और गिरीश कर्नाड ने किया। उन्होंने जी.एल अय्यर की कई फिल्मों में मुख्य भूमिका निभाई थीं। इसके अलावा उनकी फिल्मों में भूतायन्ना मगा अय्यू (1974), माधवाचार्य (1986), नक्क्ला राजकुमारी (1991), वात्सल्य पथ (1980) भी शामिल हैं।
This post has already been read 7270 times!