झारखंडः सांसद पीएन सिंह के बेटे प्रशांत भी उम्मीदवारी की दौड़ में

धनबाद। जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, टिकटार्थियों की दौड़ तेज होती जा रही है। धनबाद सांसद पीएन सिंह के बेटे प्रशांत सिंह भी विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारी की दौड़ में हैं। प्रशांत ने धनबाद सीट से भाजपा के टिकट की दावेदारी पेश की है। प्रशांत सिंह ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि अगर पार्टी ने टिकट दिया तो चुनाव जरूर लड़ेंगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि मेरी अपनी एक अलग पहचान है, मेरे पिता मेरे मार्गदर्शक हैं। विगत 2009 और 2014 के चुनाव में भी अपनी दावेदारी पेश कर चुके हैं। पार्टी स्तर पर हुए सर्वे में भी प्रशांत सिंह का नाम गया था। भाजपा अधिवक्ता प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य के साथ-साथ बार काउंसिल ऑफ इंडिया का सदस्य होने के नाते उन्होंने चुनाव में जाने का निर्णय लिया है। प्रशांत सिंह ने कहा कि भाजपा की एक प्रक्रिया है। इसके आधार पर पार्टी मुझे धनबाद विधानसभा से टिकट देती है, तो मैं अवश्य चुनाव लड़ूंगा। प्रशांत सिंह की घोषणा के बाद धनबाद में भाजपा से टिकट की दावेदारी को लेकर कई तरह के कयास लगने लगे हैं। वर्तमान में धनबाद से भाजपा के सिटिंग विधायक राज सिन्हा हैं। भाजपा के अंदर राज सिन्हा के समर्थकों का कहना है कि राज सिन्हा ने धनबाद के विकास के लिए काफी कुछ किया है, इसलिए इसबार भी उन्हें ही टिकट मिलना चाहिए।

This post has already been read 7574 times!

Sharing this

Related posts