रांची। झारखण्ड राज्य की राजधानी में पानी की समस्या को लेकर बुधवार को झारखंड विकास महिला मोर्चा (झाविमो) ने नगर निगम का घेराव किया। मोर्चा की अध्यक्ष शोभा यादव के नेतृत्व में पहुंचींं सैकड़ों महिलाओं ने नगर निगम के विरोध में जमकर नारेबाजी की।
इस मौके पर शोभा यादव ने कहा कि नगर के कई क्षेत्राें में पानी न मिलने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। नगर निगम पानी की समस्या के प्रति कोई ध्यान नहीं दे रहा है, जिससे पानी की किल्लत हो रही है। यादव ने रघुवर सरकार से मांग की है कि 15 दिनों के अंदर सभी माेहल्लाेें में पानी के टैंकर भेजकर पानी की आपूर्ति करवाई जाये।
उन्होंने सरकार से मांग की मोहल्लों में पाइप लाइन बिछाई जाए। पाइप लाइन के जरिए पानी की सुचारु रूप से आपूर्ति करवाई जाए, जिससे हर-गली मोहल्ले के लोगों तक पानी पहुंच सके। इस अवसर पर मोर्चा की बरियातू मंडल अध्यक्ष शांति मुंडा, सुखदेवनगर मंडल गीता देवी, रीतू कुमारी, विनीता मुंडा, रविया खातून आदि शामिल रहीं।
This post has already been read 8417 times!
