बड़े पर्दे दोबारा नजर आएगी जैकी श्रॉफ और अनिल कपूर की जोड़ी

फिल्म निर्देशक सुभाष घई फिल्म राम लखन की सुपरहिट जोड़ी जैकी श्रॉफ और अनिल कपूर को एक बार फिर बड़े पर्दे पर लाने जा रहे हैं। यह 1989 की सुपरहिट फिल्म की सीक्वल नहीं होगी बल्कि एक क्राइम कॉमेडी फिल्म होगी। इस फिल्म का नाम राम चंद, किशन चंद होगा। इस बारे में सुभाष घई ने बताया, ‘यह फिल्म राम लखन का सीक्वल नहीं है। मैंने इस फिल्म की कहानी जैकी श्रॉफ और अनिल कपूर को सुना दी है। फिल्म का नाम राम चंद किशन चंद है। दोनों को फिल्म की कहानी पसंद आई है। साथ ही उन्हें अपनी भूमिकाएं भी अच्छी लगी है। अब हम फिल्म की कहानी पूरी कर रहे हैं और इसमें जी जान से लगे हुए हैं। दोनों के बीच की केमिस्ट्री शानदार है।’ फिल्म के बारे में आगे बताते हुए सुभाष घई ने कहा, ‘यह एक क्राइम स्टोरी है। जोकि मजेदार होगी और इसमें एक संदेश भी है। इसमें एक अच्छे और बुरे पुलिसवालों की कहानी है। जो अपने उम्र के 50 वर्ष पूरे कर चुके हैं और दोनों दो अलग-अलग राज्यों से हैं। इसका निर्देशन करने के लिए किसी नए निर्देशक को लिया जाएगा। यह फिल्म अगले वर्ष फ्लोर पर जा सकती है। मैं इस फिल्म का क्रिएटिव प्रोडूसर बनूंगा और मुक्ता आर्ट्स के अंतर्गत यह फिल्म बनाई जाएगी। मैं इन दोनों को एक साथ साथ देखने के लिए बेकरार हूं।’सुभाष घई ने अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ के साथ कई फिल्में बनाई है और इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ व्यापार किया था।

This post has already been read 6703 times!

Sharing this

Related posts