कीनन में फिर होंगे अंतरराष्ट्रीय मैच : जेएससीए

जमशेदपुर । साकची स्थित बंगाल क्लब में गुरुवार को झारखंड स्टेट किक्रेट एसोसिएशन वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया। इस आमसभा में सदस्यों की सर्वसम्मति से महेन्द्र सिंह धौनी को आजीवन सदस्य बनाने का प्रस्ताव पास हुआ। इसके अलावा शहर के कीनन स्टेडियम में पुन अंतरराष्ट्रीय मैच का आयोजन कैसे हो उस पर भी विचार किया गया। बैठक में साल पर में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाडियों को सम्मानित किया गया है।

इस संबंध में जेएससीए के सहायक सचिव अजय नाथ शाहदेव ने बताया कि पिछले कमेटी में जो निर्णय लिया गया था उसे सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया। साथ ही जमशेदपुर के कीनन स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय मैच हो उस पर भी विचार किया गया है। उसके लिए टाटा के प्रबंधन से बातचीत चल रही है। कीनन स्टेडियम में पहले कई अंतरराष्ट्रीय मैच हो चुके हैं, लेकिन कुछ कारणों से यहां मैच नहीं हो पा रहा है।

उल्लेखनीय है कि जमशेदपुर में झारखंड स्टेट किक्रेट एसोसिएशन की वार्षिक आमसभा का आयोजन 14 वर्षों बाद किया गया है। इससे पहले 2005 में अंतिम  बार  कीनन स्टेडियम वार्षिक आम बैठक का आयोजन किया गया था। वार्षिक आम बैठक में तत्कालीन सांसद  सुनील महतो ने पिछले दरवाजे से सदस्य बनाए जाने का पुरजोर विरोध किया था, लेकिन तत्कालीन अध्यक्ष अमिताभ चौधरी ने प्रस्ताव को पास करा लिया था। 

This post has already been read 9152 times!

Sharing this

Related posts