नई दिल्ली। इंडोनेशिया ओपन के बाद भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी 23 जुलाई से शुरू होने वाले जापान ओपन में हिस्सा लेने के लिए तैयार हैं। जापान ओपन का समापन 28 जुलाई को होगा भारत की स्टार महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने इंडोनेशिया ओपन में रजत पदक जीता था। उन्हें रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में जापान की अकाने यामागुची ने शिकस्त दी थी। सिंधु के अलावा किसी अन्य भारतीय खिलाड़ी ने इंडोनेशिया ओपन में कोई पदक नहीं जीता। भारत के शीर्ष एकल और युगल बैडमिंटन खिलाड़ी अब जापान ओपन में भाग लेंगे और यह ओलंपिक के लिए बड़ी तैयारी होगी क्योंकि टूर्नामेंट मुशैनो वन स्पोर्ट प्लाजा में खेला जाएगा, जो टोक्यो ओलंपिक खेलों के दौरान बैडमिंटन आयोजन स्थल होगा
जापान ओपन में हिस्सा लेना वाले भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी इस प्रकार हैं :
पुरुष एकल : किदाम्बी श्रीकांत, समीर वर्मा, साई प्रणीत, एचएस प्रणय और पारुपल्ली कश्यप।
महिला एकल : पीवी सिंधु और साइना नेहवाल।
पुरूष युगल : चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रैंकिरेड्डी, सुमीत रेड्डी और मनु अत्री।
महिला युगल : एन सिक्की रेड्डी और अश्विनी पोनप्पा।
मिश्रित युगल : एन सिक्की रेड्डी और प्रणव जेरी चोपड़ा, अश्विनी पोनप्पा और सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी।
This post has already been read 5037 times!