भारत दूसरे देशों को टीके की आपूर्ति में कर सकता है कमी

वाशिंगटन : अपने यहां कोरोना संक्रमण बढ़ने के कारण दूसरे देशों को दी जाने वाली कोविड-19 वैक्सीन में भारत कमी ला सकता है। यह अनुमान ग्लोबल अलायंस फॉर वैक्सीन्स एंड इम्युनाइजेशन (गावी) के प्रमुख सेठ बर्कले ने लगाया है। बर्कले ने यह आशंका पिछले कुछ दिनों में भारत में कोरोना संक्रमण के मामलों के बढ़ने पर जताई है। भारत में इस सोमवार को वर्ष 2021 में पहली बार एक लाख से ज्यादा  मामले सामने आए थे।

भारतीय विदेश मंत्रालय के मुताबिक, भारत अब तक 80 से ज्यादा देशों को करीब 6.45 करोड़ कोविड-19 वैक्सीन डोज सप्लाई कर चुका है। भारत की ओर से  दूसरे देशों को वैक्सीन दिए जाने की कई देशों ने प्रशंसा की है और उसके इस कदम को सराहा  है। ज्ञात रहे कि गावी पब्लिक-प्राइवेट साझेदारी के तहत किया गया एक गठबंधन है, जो विकासशील देशों को वैक्सीन पहुंचाने का काम करता है।

This post has already been read 5900 times!

Sharing this

Related posts