हम बूथ जीते तो चुनाव में विजय निश्चित है: अरुण सिंह

मेदिनीनगर । चंद्रा रेसीडेंसी में मंगलवार को भाजपा का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह शामिल हुए।इस मौके पर उन्होंने कहा कि हम बूथ जीते तो चुनाव में विजय निश्चित है। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बिहार के स्वास्थ्य मंत्री सह झारखंड प्रभारी मंगल पांडेय ने कहा कि बूथ की मजबूती के बिना कोई चुनाव नहीं जीता जा सकता है।

पूरे देश की सब से बड़ी बूथ लेबल की मजबूत पार्टी बीजेपी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र पांडेय ने की एवं संचालन नगर मंडल प्रभारी दुर्गा जौहरी ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष राजहंस अग्रवाल, श्याम नारायण दुबे, अविनाश वर्मा, प्रदीप सिन्हा, उपमहापौर मंगल सिंह, भाजपा प्रदेश मंत्री मनोज सिंह आदि मौजूद थे।

This post has already been read 6712 times!

Sharing this

Related posts