आईएएस अमित कुमार बने केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निजी सचिव

रांची।  झारखंड कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा 2010 बैच के अधिकारी अमित कुमार केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निजी सचिव नियुक्त किये गए हैं।

कुमार झारखंड में रांची के अनुमंडल पदाधिकारी, उपायुक्त देवघर, प्रबंध निदेशक, झारखंड ऊर्जा संचरण निगम, उपायुक्त पलामू, निदेशक स्वच्छ भारत मिशन झारखंड, निदेशक नगरीय प्रशासन,अपर निदेशक प्रशासन रिम्स के पद पर कार्य कर चुके हैं। फिलहाल अमित कुमार निदेशक सूडा एवं सीईओ रांची स्मार्ट सिटी कॉर्पोरेशन के पद पर पदस्थापित हैं।

This post has already been read 6809 times!

Sharing this

Related posts