मिशन पिंक हेल्थ कैंप में किशोरियों का स्वास्थ्य परीक्षण

रामगढ़ । रामगढ़ में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की महत्वाकांक्षी परियोजना मिशन पिंक हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। रविवार को काशीनाथ उच्च विद्यालय छत्तरमांडू में आयोजित कैंप में स्कूली छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। 13 से 17 साल उम्र के बीच की छात्राओं को मिशन पिंक हेल्थ की जानकारी दी गई।कैंप में शामिल डॉ सांत्वना शरण ने खासकर महावारी से संबंधित, एनीमिया, मेंस्ट्रूरल हाइजिन, गुड टच-बैड टच, झारखंड से पलायन होती नवयुवती लड़कियों के बारे में और कोख में पल रही कन्या भ्रूण हत्या के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

डॉ निधि ने एनीमिया और हाथ कैसे खाने से पहले और शौच के बाद धोना चाहिए इसकी जानकारी दी । दांतों की सफाई की जानकारी डॉक्टर सोनी ने दी। कन्या भ्रूण हत्या के बारे में भी बताया गया।इस कैंप में दर्जनों किशोरियों की हेमोग्लोबिन की जांच की गई। जिसमें 16 बच्चियों का 9 ग्राम पाया गया।

26 बच्चियों में 10 ग्राम से ऊपर पाया गया। बाकि 15 बच्चियों मे 11 ग्राम से ऊपर हिमोग्लोबिन पाया गया। कैंप में आई सभी किशोरियों को आयरन की गोली, कीड़ा मारने की गोली और सेनेटरी पैड भी दिया गया। पूनम सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इसके साथ इस स्कूल के प्रिसिंपल कामेश्वर सिंह ने भी इस कैंप को दोबारा यहां लगाने का आग्रह डॉक्टर सांत्वना शरण से किया। कार्यक्रम में डॉ. सुधीर आर्या,  डॉ एके चौधरी, शशि रॉय, मालती चौधरी, सिस्टर रीता, अमरजीत, वसंत, अंजलि आदि मौजूद थे।

This post has already been read 7349 times!

Sharing this

Related posts