तबला वादक गौरकांत झा का निधन

दुमका। झारखंड कला केन्द्र के प्राचार्य और जाने-माने गीतकार, गायक, वादक, खिलाड़ी और सामाजिक कार्यकर्ता गौरकांत झा नहीं रहे। हृदय गति रुकने से उनका रविवार देर रात निधन हो गया। वह 58 वर्ष के थे। 

गौरकांत झा अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र और अविवाहित पुत्री छोड़ गए हैं। निधन की खबर पर समाज कल्याण मंत्री डॉ. लोईस मरांडी, एसपी वाईएस रमेश, एसडीओ राकेश कुमार, जनमत शोध संस्थान के सचिव अशोक सिंह सहित विभिन्न स्वयंसेवी संस्था के प्रतिनिधियों, कला प्रेमियों, बुद्धिजीवियों ने उनके घर पहुंचकर श्रदांजलि दी। डॉ. लुईस ने कहा कि गौरकांत झा के निधन से दुमका के संगीत जगत में शून्यता आ गयी जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती।

This post has already been read 9122 times!

Sharing this

Related posts