वृद्ध महिला का गला रेतकर हत्या

रांची। रांची के कांके थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक वृद्ध महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गयी। स्थानीय लोग की सूचना पर पुलिस ने बिजली बोर्ड के पुराने पावर हाउस के अंदर से महिला का शव बरामद किया। पुलिस छानबीन में पता चला कि महिला का नाम चेतन था जो सुकुरहुट्टू की रहने वाली थी। कांके थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि सुकुरहुटू की रहने वाली चेतन अक्सर इधर-उधर घुमते रहती थी। उसकी दिमागी हालत भी ठीक नहीं थी। पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

This post has already been read 7653 times!

Sharing this

Related posts