धोनी और जडेजा बीमार हैं: फ्लेमिंग

चेन्नै। चेन्नै सुपर किंग्स के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा कि कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और हरफनमौला रविंद्र जडेजा बीमार हैं। यह खबर विश्व कप का इंतजार कर रहे भारतीय प्रशंसकों को मायूस कर सकती है। धोनी और जडेजा के बिना शुक्रवार को सुरेश रैना की अगुआई में चेन्नै की टीम घरेलू मुकाबले में मुंबई इंडियंस से 46 रन से हार गई थी। बुखार के कारण धोनी मैदान में नहीं उतर सके थे। धोनी और जडेजा की बीमारी के बारे में फ्लेमिंग ने कहा, ‘वे (धोनी और जडेजा) दोनों ही काफी बीमार हैं। दोनों अस्वस्थ हैं, विषाणु और जीवाणु की चपेट में है। बहुत सारी टीमें इस समय ऐसी स्थिति से संघर्ष कर रही हैं। टूर्नमेंट के इस सत्र में धोनी सात पारियों में 100 से अधिक के औसत से 314 रन के साथ चेन्नै सुपरकिंग्स के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। विश्व कप इंग्लैंड में 30 मई से शुरू हो रहा है जिसमें धोनी और जडेजा दोनों भारतीय टीम का हिस्सा हैं। टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच जून को अपने अभियान की शुरुआत करेगी। प्लेऑफ में जगह पक्की कर चुकी चेन्नै की टीम का अगला मुकाबला एक मई को दिल्ली कैपिटल्स से होगा। फ्लेमिंग ने कहा कि पिछले दो सप्ताह में टीम ने छह मैच खेले हैं और चार के विश्राम से खिलाड़ियों को फायदा होगा। न्यूजीलैंड के इस पूर्व कोच ने कहा, ‘‘ हम चार दिन के विश्राम का इंतजार कर रहे थे। मुझे लगता है कि मुंबई (पांच दिन का विश्राम) को इसका फायदा मिला है। हम भी वही करेंगे।’

This post has already been read 8960 times!

Sharing this

Related posts