कांग्रेस-जेडीएस के बागी विधायक दोबारा इस्तीफा देकर मुंबई लौटे

बेंगलुरु। कांग्रेस-जेडीएस के बागी विधायक बेंगलुरु से मुंबई के वापस लौट गए हैं। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर उन लोगों ने विधानसभा स्पीकर को दोबारा अपना इस्तीफा सौंप दिया है। राजराजेश्वरनगर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक मुनिरत्ना शुक्रवार से शुरू हो रहे मानसून सत्र में शिरकत करने के लिए व्हिप जारी करने के बावजूद केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से मुंबई रवाना हो गए। मुनिरत्ना आठ अन्य असंतुष्ट विधायकों के साथ राज्य विधानसभा अध्यक्ष को इस्तीफा देने के लिए सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर गुरुवार शाम एक चार्टर्ड उड़ान से शहर पहुंचे थे। अध्यक्ष को इस्तीफे सौंपने के तुरंत बाद शेष आठ विधायक तुरंत ही मुंबई वापस चले गए थे, जबकि मुनिरत्ना यहां रुक गए थे।

This post has already been read 8702 times!

Sharing this

Related posts