सोलन। विपक्षी दलों द्वारा बार-बार सैन्य पराक्रम पर सवाल उठाना जाहिर करता है कि उन्हें अपनी सैन्य शक्ति का पता नहीं है। कांग्रेस और महामिलावटी लोग सेना की मर्यादा और शौर्य का सम्मान नहीं करते। कांग्रेस तो देश की रक्षा एवं सैन्य नीति को कमजोर करने में लगी है। यह बातें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को सोलन में भाजपा की चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कही।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस और उसके महामिलावटी लोगों ने कभी सेना को आत्मनिर्भर बनाने में गंभीरता से नहीं सेचा। मोदी ने कहा कि जब उन्होंने 2014 में सत्ता संभाली तो देश में 70 फीसदी आयात विदेशों से होता था लेकिन कांग्रेस कहती है कि ‘हुआ तो हुआ’। कांग्रेस की इसी सोच ने भारत की रक्षा और सैन्य नीति को कमजोर बनाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय देश के रक्षा सौदे मलाई खाने का साधन थे। कांग्रेस के समय कोई भी ऐसा रक्षा सौदा नहीं हुआ जिस पर आरोप नहीं लगे हों।पीएम मोदी ने कहा कि जब देश आजाद हुआ तो देश में आयुष उत्पादन करने वाली 18 फैक्टियां थी, जबकि चीन में एक भी फैक्टरी नहीं थी। उन्होंने कहा कि भारत का रक्षा उत्पादन में करीब दो सौ साल का अनुभव था। आज चीन रक्षा सामग्री में आत्मनिर्भर ही नहीं बना बल्कि दुनिया का सबसे बड़ा निर्यातक भी बन गया है। मोदी ने कहा कि बीते पांच सालों में उन्होने रक्षा उत्पादन की स्थिति को बदलने का प्रयास किया है। आज भारत में रक्षा उत्पादन में 80 फीसदी की बृद्धि हुई है।
प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने सेना के जवानों को लिए कुछ नहीं किया। देश के नामदार खुले आम कर रहे हैं कि उनका मिशन मोदी की छवि को खराब करना है, जबकि चौकीदार का मिशन भारत की छवि को दुनिया में ऊंचा उठाना है। कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए मोदी ने कहा कि 2004 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के समय देश की विकास दर आठ फीसदी थी। जबकि कांग्रेस के अर्थशास्त्री प्रधानमंत्री के दस सालों में यह आधी रह गई। इसी तरह कांग्रेस ने मंहगाई दर को भी 10 फीसदी पर पहुंचा दिया था। कांग्रेस ने दस सालों में देश को बर्बाद कर दिया। उन्हें 2014 में नए सिरे से काम करना पड़ा। हमारी कोशिशों का ही नतीजा है कि आज मंहगाई कांग्रेस के समय से आधी हो गई है। वहीं यूपीए शासनकाल में कांग्रेस ने हर बड़े फैसले को टाला, जिससे देश को नुकसान उठाना पड़ा।
मोदी ने कहा कि नामदार चौकीदार को डिक्शनी खोल-खोल कर गालियां दे रहे हैं। यह गुस्सा इसलिए है कि चौकीदार प्रधानमंत्री कैसे बन गया। नामदार और उसके सारे रिश्तेदार जमानत पर हैं। चायवाले ने नामदारों को जमानत लेने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश लोगों को स्वस्थ और बेहतर भारत देने की है, इसी के तहत 50 करोड़ गरीब लोगों के लिए आयुष्मान भारत योजना लाई गई।
This post has already been read 8461 times!