रामगढ़। रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार ममता देवी अपने काफिले के साथ रविवार की शाम शहर के सुभाष चौक पर पहुंची। यहां उन्होंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपने चुनावी अभियान की शुरुआत की।इस मौके पर उन्होंने कहा कि जनता की आवाज बनने के लिए ही वे लगातार संघर्ष कर रही हैं और आज इस संघर्ष की परीक्षा है। उन्होंने दावा किया कि झारखंड में बदलाव की लहर है।
लोग सरकार की कार्यशैली से क्षुब्ध हैं। इस मौके पर पार्टी के कार्यकारी जिलाध्यक्ष कमल शहजादा, प्रखंड अध्यक्ष शहजाद खान, गोला प्रखंड अध्यक्ष रामविनय, नगर अध्यक्ष संजय साहू, जिला उपाध्यक्ष दिनेश मुंडा, जिला उपाध्यक्ष राजू महतो, भीम साव, खोगेंद साव, अभिमन्यु तिवारी सहित कांग्रेस एवं जेएमएम के नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।
This post has already been read 6774 times!