रांची में कॉफी विथ यूथ कार्यक्रम 23 अक्टूबर को, शामिल होंगे गौतम गंभीर और तरुण चुग

रांची। भारतीय जनता पार्टी के दो बड़े नेता 23 अक्टूबर को रांची आएंगे। प्रदेश भाजपा ने 18 वर्ष की उम्र पूरी कर पहली बार मतदान करने वाले मतदाओं के लिए रिम्स ऑडिटोरियम में दिन के 11.30 बजे से कॉफी विथ यूथ कार्यक्रम का आयोजन किया है। इसमें पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर और पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री तरुण चुग शामिल होंगे। मेरा पहला मत, राष्ट्र के नाम विषय को लेकर दोनों नेता युवाओं को पार्टी के प्रति आकर्षित करने का प्रयास करेंगे। इसके अलावा भाजपा सांसद सह पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर प्रदेश भाजपा की ओर से डोरंडा में आयोजित खिलाड़ी संगम कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे

This post has already been read 6239 times!

Sharing this

Related posts