एसकेवी स्कूल में बाल संसद का पुनर्गठन

रामगढ़। रामगढ़ शहर के श्री कृष्णा विद्या मंदिर स्कूल में बाल संसद का पुनर्गठन किया गया। शनिवार को सत्र 2019-20 के लिये अधिष्ठापन समारोह में चारों सदनों के सदन शिक्षक, सदन शिक्षिका, सदन कप्तान, उप कप्तान, विद्यालय के हेड बॉय व हेड गर्ल को उनका कार्यभार सौंपा गया और शपथ ग्रहण करवाई गई।इस कार्यक्रम के मुख अतिथि विद्यालय के अध्यक्ष आनंद अग्रवाल (वरिष्ठ अधिवक्ता व रामगढ़ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष), उपाध्यक्ष बजरंग लाल अग्रवाल एवम विद्यालय समिति के वरिष्ठ सदस्य महावीर बोंदिया थे। इस समारोह में विद्यालय के हेड बॉय हर्ष कुमार एवम् हेड गर्ल ईशा पाण्डेय को चुना गया। टैगोर सदन के सदन शिक्षक सारिक आलम, सदन शिक्षिका प्रीति मिश्रा, सदन कप्तान रवि यादव एवम् उप कप्तान स्नेहा अग्रवाल को चुना गया।सुभाष सदन के सदन शिक्षक पार्थो सरकार , सदन शिक्षिका डॉली ओझा, सदन कप्तान प्रियांश मिश्रा एवम उप कप्तान लिप्सा गोस्वामी को चुना गया। पटेल सदन के सदन शिक्षक विकास पाण्डे, सदन शिक्षिका कंचन भनोट, सदन कप्तान सूरज श्रीवास्तव एवम उप कप्तान सन्ध्या कुमारी को चुना। नेहरू सदन के सदन शिक्षक विक्रम सिंह, सदन शिक्षिका अंजना दास गुप्ता, सदन कप्तान दीपक ठाकुर एवम उप कप्तान प्रियंका कुमारी को चुना गया। 

This post has already been read 6173 times!

Sharing this

Related posts