रांची। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल झारखंड दौरे के क्रम में 22 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ से विशेष विमान से बोकारो आएंगे।
प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता लाल किशोरनाथ शाहदेव ने बताया कि बघेल बोकारो पहुंचने के बाद पूर्वाह्न 11.20 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा बोकारो से जामताड़ा के लिए प्रस्थान करेंगे। पूर्वाह्न 11.50 बजे जामताड़ा पहुंचेंगे, जहां झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी द्वारा आयोजित जन-आक्रोश रैली में हिस्सा लेंगे। प्रदेश प्रवक्ता ने बताया कि बघेल एक बजे जामताड़ा से बोकारो एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे तथा बोकारो एयरपोर्ट से अपराह्न 01.30 बजे विशेष विमान से कानपुर रवाना होंगे।
This post has already been read 6605 times!