कांग्रेस ने भेजा भाजपा को बरनोल का डब्बा और कहा बरनोल लगाईये और जलन से मुक्ति पाईये

रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव सह मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने आज कांग्रेस भवन, रांची में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि जिस पार्टी को इस राज्य में अभी तक मंडल अध्यक्ष नहीं मिला, 27 राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति हो गई लेकिन झारखंड में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को प्रदेश अध्यक्ष बनाने के लिए कोई योग्य व्यक्ति नहीं मिला, वो महागठबंधन सरकार के विकास पर लगातार प्रश्न खड़ा करने का काम कर रही है। इस राज्य में जब भाजपा की सरकार…

Read More

खिलाड़ियों के मजबूत खेल भविष्य निर्माण के लिए प्रशिक्षकों का सशक्तिकरण कार्यक्रम

Ranchi: झारखंड सरकार के खेलकूद एवं युवाकार्य निदेशालय द्वारा दो दिवसीय Coaches Skill Development Program का आयोजन दिनांक 30 जुलाई एवं 31 जुलाई, 2025 को मोरहाबादी स्थित जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम, मोरहाबादी, राँची में किया गया। कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन माननीय मंत्री, पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवाकार्य विभाग श्री सुखदेव कुमार ने किया।अपने उद्बोधन में माननीय मंत्री श्री सुखदेव कुमार ने संरचनात्मक, प्रशासनिक और वित्तीय सहायता के माध्यम से खेलों का विकास सुनिश्चित करने में विभाग की प्रतिबद्धता और विभाग की महत्त्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि…

Read More

अज्ञात चोरों ने दुकान का शटर काटकर लाखों रुपए चुराए, एक आरोपी गिरफ्तार

Ranchi: रात्री में पुनडरू ओपी अन्तर्गत न्यू पुनडरू रेल सिटी रोड स्थित श्रेया ज्वेलर्स में 7-8 अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा दुकान का शटर काट कर दुकान के अंदर रखे ज्वेलर्स एवं नगद पैसे की चोरी किया गया था। जिस संबंध में जानसम्पर्क (पुनडरू ओपी0) थाना कांड संख्या-288/25, दिनांक-19.07.2025, धारा-331/04/305/324/(4)(5) भा0द0वि0 एवं क्रमांक की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, रांची के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक महोदय (नगर) रांची के द्वारा पुलिस उपाधीक्षक महोदय, हटिया के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल द्वारा कांड के उद्भेदन…

Read More

डीएवी कपिल देव पब्लिक स्कूल कडरू,राँची द्वारा आयोजित क्लस्टर स्तरीय क्रिकेट और अथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन

राँची। डीएवी कपिल पब्लिक स्कूल कडरू,राँची द्वारा आयोजित दो दिवसीय कलस्टर स्तरीय क्रिकेट और अथलेटिक्स प्रतियोगिता का आज समापन हो गया। विद्यालय के प्राचार्य सह‌ डीएवी झारखंड जोन बी के सहायक क्षेत्रीय अधिकारी श्री एम के सिन्हा ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि अगले चक्र में वे और बेहतर प्रदर्शन करने का प्रयास करें और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए योग्यता हासिल करें। मौके पर डीएवी गांधी नगर के प्राचार्य पीके झा, डीएवी पतरातू की प्राचार्या श्रीमती रौशी वाधवानी तथा डीएवी गोविंदपुर के प्राचार्य श्री एस के…

Read More

सज्जन पाड़िया बने रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष

रांची। रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन की आमसभा अग्रसेन भवन, रांची में सोमवार को जिलाध्यक्ष ललित कुमार पोद्दार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। मुख्य चुनाव पदाधिकारी अशोक नारसरिया ने सत्र 2025-27 के लिए सज्जन पाड़िया को निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया। प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल ने उन्हें पद की शपथ दिलाई।मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि नव निर्वाचित अध्यक्ष सज्जन पाड़िया ने महामंत्री पद पर निर्मल बुधिया की नियुक्ति की, जिन्होंने अपनी कार्यकारिणी की भी घोषणा की। उसके बाद निवर्तमान अध्यक्ष ललित पोद्दार और…

Read More

नशा के पेडलरों के किसी लालच में न आएं युवा : राजेश

रांची। झालसा के निर्देश पर न्यायायुक्त-सह-अध्यक्ष के मार्गदर्शन में शनिवार को रांची के गेतलातू स्थित जी एन्ड एच हाई स्कूल में छात्र-छात्राओं के लिए नालसा स्कीम डॉन पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में लाइफ सेवर्स के अतुल गेरा, एलएडीसीएस डिप्टी चीफ राजेश कुमार सिन्हा, सीआईडी से रिजवान अंसारी, एनसीबी से आनंद, जी एन्ड एच स्कूल के शिक्षक, छात्र-छात्राएं सहित अन्य उपस्थित थे।कार्यक्रम में अतुल गेरा ने बताया कि नशा हमारे देश को खोखला कर रहा है। नशा से बचने के लिए छात्र-छात्राओं को जागरूक करना बेहद जरूरी है।…

Read More

कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के पूंदाग स्थित लाला लाजपत राय बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को कारगिल विजय दिवस पर देश के शहीदों को नमन करते हुए विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं कराई गई। साथ ही प्रदर्शनी भी लगाई गई। पंजाबी हिंदू बिरादरी सह विद्यालय के अध्यक्ष सुधीर उग्गल, महासचिव राजेश मेहरा, सचिव रवि पराशर, विद्यालय के प्राचार्य शैलेंद्र कुमार और उप प्राचार्य प्रफुल्ल कुमार ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने अतिथियों के स्वागत पर स्वागत गान प्रस्तुत किया।विद्यालय के हेड ब्‍वॉय…

Read More

मंत्री ने 131 छात्राओं को साइकल और 15 लाभुकों को दी अबुआ आवास की चाभी

रांची। कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने 131 छात्राओं के बीच साइकल, 15 लाभुकों के बीच अबुआ आवास योजना के गृह प्रवेश के लिए चाबी और सोना सोबरन धोती साड़ी योजना के लाभुकों के बीच वस्त्र वितरित किया। आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से वर्ष 2023 से 2024 के बीच सड़क दुर्घटना, पानी में डूबने और सर्पदंश से हुई मौत का मुआवजा राशि का भी वितरण किया गया।मंत्री मांडर प्रखंड कार्यालय परिसर में शनिवार को सड़क दुर्घटना, प्राकृतिक आपदा के आश्रितों के बीच मुआवजा राशि का चेक वितरण करने के…

Read More

ऑक्सफोर्ड हाई स्कूल, आरा में कारगिल विजय दिवस पर रैली का हुआ आयोजन।

बुढ़मू: ऑक्सफोर्ड हाई स्कूल, आरा में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर एक विशेष रैली का आयोजन किया गया। यह रैली विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर बुढ़मू थाना तक निकाली गई, जिसमें विद्यालय के शिक्षक एवं कक्षा यूकेजी से कक्षा 10वीं तक के छात्र-छात्राएं उत्साहपूर्वक शामिल हुए।इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारतीय सैनिकों के अदम्य साहस, बलिदान एवं देशभक्ति को सम्मानित करना था। रैली के दौरान छात्रों ने हाथों में तिरंगा झंडा और देशभक्ति से ओतप्रोत नारों की तख्तियां लेकर ‘वीर शहीद अमर रहें’, ‘भारत माता की जय’, ‘जय हिंद’…

Read More

झारखंड में एक और सैनिक स्कूल की स्थापना के लिए करें पहलः मुख्य सचिव

रांची। झारखंड में जल्द ही एक और सैनिक स्कूल की स्थापना की जाएगी। राज्य की मुख्य सचिव अलका तिवारी ने नए स्कूल की स्थापना के लिए प्रक्रिया शुरू करने के लिए स्कूली शिक्षा सचिव को निर्देशित किया है। मुख्य सचिव शुक्रवार को सैनिक स्कूल तिलैया से संबंधित विभिन्न प्रस्तावों एवं मुद्दों पर अपनी अध्यक्षता में बैठक कर रही थीं।झारखंड की मुख्य सचिव अलका तिवारी ने शुक्रवार को राज्य के स्कूली शिक्षा सचिव उमाशंकर सिंह को राज्य में एक और सैनिक स्कूल की स्थापना के लिए आवश्यक प्रक्रिया प्रारम्भ करने का…

Read More