सैनिक प्रकोष्ठ कांग्रेस के नेता भीम मुंडा ने थामा आजसू का दामन

लोकतांत्रिक व्यवस्था में नेतृत्व करने वाला राजा नहीं हो सकता : सुदेश महतो रांची। आजसू पार्टी के अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में नेतृत्व करने वाला राजा नहीं हो सकता। लोकतंत्र जनता से, जनता के लिए और जनता के द्वारा चलने वाली व्यवस्था है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में नेता, जनता के सेवक होते हैं। महतो ने शुक्रवार को हरमू स्थित केंद्रीय कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह को संबोधित कर रहे थे।।इस दौरान सैनिक प्रकोष्ठ कांग्रेस के नेता सह निलय इंजीनियरिंग कॉलेज के चेयरपर्सन भूतपूर्व सैनिक भीम मुंडा…

Read More

ईडी की छापेमारी के बाद एसएसपी ने तुपुदाना ओपी प्रभारी को हटाया

रांची। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी के बाद तुपुदाना ओपी प्रभारी मीरा सिंह को पद से हटा दिया गया है। एसएसपी चंदन कुमार सिंह ने शुक्रवार को बताया कि छापेमारी के बाद तुपुदाना ओपी प्रभारी मीरा सिंह को हटा दिया गया है।उल्लेखनीय है कि 21 मार्च को ईडी ने तुपुदाना ओपी प्रभारी मीरा सिंह और कांग्रेस नेता सह जमीन कारोबारी लाल मोहित नाथ शाहदेव के यहां छापेमारी की थी। इस दौरान आठ मोबाइल और 12.50 लाख रुपये सहित कई सामान बरामद किये थे। इस दौरान ईडी को अवैध बालू के…

Read More

योगदा सत्संग सोसाइटी मना रहा अपना वर्षगांठ

Ranchi: आज योगदा भक्तों के लिए कोई सामान्य दिन नहीं, बल्कि असाधारण व अविस्मरणीय दिवस है। आज ही के दिन परमहंस योगानन्द जी ने रांची की इस पवित्र धरा पर सन् 1917 में योगदा सत्संग मठ की स्थापना की थी, जो आगे चलकर योगदा सत्संग सोसाइटी/सेल्फ रियलाइजेशन फेलोशिप में परिवर्तित हो गया। जो आज विशाल वट वृक्ष के रुप में पूरे विश्व में आच्छादित होकर जन-सामान्य के मन में अध्यात्म का वो बीज बो रहा हैं, जिससे एक सामान्य व्यक्ति भी सीधे ईश्वर से सम्पर्क कर स्वयं को धन्य कर…

Read More

सरला बिरला विश्वविद्यालय के नर्सिंग विभाग में द ट्रेंड नर्सेज एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया और डब्लूएचओ के सौजन्य से आयोजित प्रिंसिपल मीट वर्कशॉप का समापन हुआ।

Ranchi: सरला बिरला विश्वविद्यालय के नर्सिंग विभाग में द ट्रेंड नर्सेज एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया और डब्लूएचओ के सौजन्य से आयोजित प्रिंसिपल मीट वर्कशॉप का आज समापन हुआ। इसमें टीएनएआई के अधिकारियों के अलावा रांची के विख्यात अस्पतालों के प्रतिनिधिगण शामिल हुए।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सरला बिरला विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. गोपाल पाठक ने बायोमेडिकल वेस्ट से होनेवाले दुष्प्रभावों के विषय में बात की। उन्होंने भारतीय नर्सो के योगदान और दुनिया भर में उनकी बढ़ती मांग पर भी चर्चा की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीआईसी झारखंड के डॉ. चंद्र…

Read More

झारखंड हाई कोर्ट से कांग्रेस नेता राहुल गांधी को राहत

रांची। झारखंड हाई कोर्ट में मानहानि मामले में चाईबासा स्थित एमपी-एमएलए की विशेष अदालत द्वारा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ 27 फरवरी को जारी गैर जमानती वारंट को चुनौती देने वाली याचिका की सुनवाई बुधवार को हुई।मामले में हाई कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ चाईबासा की एमपी-एमएलए कोर्ट द्वारा जारी गैर जमानती वारंट को एक माह के लिए शर्त के साथ स्थगित कर दिया। साथ ही राहुल गांधी को ट्रायल फेस करने के लिए कानून सम्मत उपयुक्त कदम उठाने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने…

Read More

जेपी पटेल ने कांग्रेस में शामिल होकर आत्मघाती कदम उठाया: अमर बाउरी

रांची। नेता प्रतिपक्ष और चंदन क्यारी विधायक अमर कुमार बाउरी ने बुधवार को मांडू विधायक जेपी पटेल के कांग्रेस का दामन थामने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सभी राजनेता अपने हिसाब से राजनीति करते है। कोई व्यक्तिगत हित के लिए राजनीति करते हैं तो कोई राष्ट्रहित के लिए।जेपी पटेल एक परिवार को मजबूत करने के लिए कांग्रेस में शामिल हुए हैं। इस पार्टी की तुलना में भाजपा में शामिल होने वाले नेता राष्ट्र को मजबूत करने के लिए शामिल होते हैं। साथ ही उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने को…

Read More

एसडीओ ने राजभवन के समक्ष धरना-प्रदर्शन कर रहे लोगों को हटवाया

रांची। सदर एसडीओ उत्कर्ष कुमार और अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) रांची राजेश्वर नाथ आलोक बुधवार को राजभवन के पास पहुंचे और वहां धरना-प्रदर्शन कर रहे लोगों को हटवाया। झारखंड दिव्यांग आंदोलन संघ और राष्ट्रीय युवा शक्ति को लोकसभा चुनाव-2024 के आचार संहिता के तहत तत्काल धरना-प्रदर्शन हटाने को कहा। इसपर उन्होंने तत्काल धरना हटा लिया। इस दौरान कोतवाली इंस्पेक्टर शैलेश कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे।एसडीओ ने धरना प्रदर्शन कर रहे लोगों को आचार संहिता के बारे में जानकारी दी। उन्हें बताया कि आचार संहिता के दौरान सार्वजनिक और सरकारी…

Read More

रांची में एचडीएफसी बैंक की शाखा का उद्घाटन

रांची। महानगर के पावर हाउस चौक चुटिया में बुधवार को एचडीएफसी बैंक की नई शाखा का उद्घाटन हुआ। शाखा का उद्घाटन महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के सचिव मनोज कुमार ने किया। मनोज कुमार ने कहा कि इस क्षेत्र में बैंक खुलने से लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी और इस क्षेत्र के विकास में बैंक सहभागी बनेगी।एचडीएफसी बैंक के जोनल हेड अभिषेक कुमार ने कहा कि इस शाखा में बैंकिंग से संबंधित सारी सुविधाएं दी जाएगी और आसपास के लोगों की डे टू डे बैंकिंग आसन हो जायेगा।…

Read More

गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना, मैनुअल तरीके से होगी पुलिस की बहाली

रांची। झारखंड में अब मैनुअल तरीके से पुलिस की बहाली होगी। इस संबंध में मंगलवार को गृह विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। जारी अधिसूचना के अनुसार पुलिस सेवा के लिए भर्ती पद्धति 2014 के नियम-7 (iii) से (vi) तक में बदलाव किये गए हैं। जो अब झारखंड राज्य पुलिस नियुक्ति (संशोधन) नियमावली 2024 कहलाएगा। इस बदलाव के बाद बिना तकनीक इस्तेमाल किये मैनुअल तरीके से पुलिस की बहाली का रास्ता साफ हो गया है। सिपाही भर्ती में पारदर्शिता लाने और धांधली रोकने के लिए तकनीक अपनाया गया था।…

Read More

झारखंड पुलिस एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

रांची। झारखंड पुलिस एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से मुलाकात की। एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री के आवास पर जाकर प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान पुलिसकर्मियों के लंबित वर्दी भत्ता, राशन भत्ता, वाहन भत्ता और अन्य भत्तों के संबंध में मुख्यमंत्री से विस्तृत चर्चा की गयी। ये सभी भत्ते विगत पांच-छह वर्षों से लंबित चले आ रहे हैं। एसोसिएशन स्तर से सरकार के समक्ष हमेशा मांग रखी जा रही है।इस दौरान मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि पुलिसकर्मियों के लंबित…

Read More