शिक्षा सचिव के प्रभार से मुक्त किए गए के. रवि कुमार

रांची। राज्य सरकार ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार को सचिव स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया है। इसका आदेश कार्मिक विभाग ने सोमवार को जारी कर दिया है।रवि कुमार मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सह मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग के पद पर पदस्थापित हैं। उन्हें शिक्षा सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था। इसके साथ ही कई अन्य आईएएस अधिकारियों को बदलने की तैयारी है।

Read More

बिहार में अब एनडीए की सरकार

नीतीश कुमार  नौवीं बार ली मुख्यमंत्री पद की शपथ विजय कुमार सिन्हा और सम्राट चौधरी डिप्टी सीएम बने पटना। बिहार में नीतीश कुमार ने रविवार को एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। नीतीश ने बतौर मुख्यमंत्री नौवीं बार शपथ ली है।  राजभवन के राजेंद्र मंडप में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने नीतीश को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।  नीतीश के मुख्यमंत्री के शपथ लेते ही एनडीए की सरकार बिहार में एक बार फिर सत्तारूढ़ हो गई।नीतीश के अलावा 8 अन्य नेताओं ने शपथ ली। इनमें जेडीयू और बीजेपी से तीन-तीन,  हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के से एक और एक निर्दलीय विधायक शामिल हैं।  नीतीश के शपथ लेते ही जय श्री राम के नारों से राजभवन गूंज गया। इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा भी उपस्थित रहे। इससे पहले नीतीश कुमार ने रविवार को राजभवन जाकर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद महागठबंधन की सरकार भंग हो गई थी। इसके बाद नीतीश ने फिर राजभवन जाकर सरकार बनाने का दावा पेश करते हुए भाजपा और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के समर्थन का पत्र राज्यपाल को सौंपा। इसके अलावा दो उप मुख्यमंत्री भी बनाए गए हैं। सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने भी बिहार के उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। इससे पहले नीतीश कुमार ने राजभवन पहुंचकर फिर से सरकार बनाने का दावा पेश किया। उनके साथ भाजपा के नेता और हिंदुस्तान अवाम मोर्चा के नेता भी शामिल हैं। नीतीश कुमार रविवार को एकबार फिर राजभवन पहुंचे और राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया और भाजपा और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा का समर्थन पत्र भी राज्यपाल को सौंप दिया।

Read More

राज्य सरकार मछुआरों को सामूहिक दुर्घटना बीमा योजना के दायरे में लाएगी

रांची। राज्य सरकार ने मछुआरों को सामूहिक दुर्घटना बीमा योजना का लाभ देने की योजना तय की है। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत इस बीमा का कवरेज प्रदान किया जाना है। इस योजना का लाभ दिए जाने को मत्स्य निदेशालय, झारखंड ने सूचना भी जारी की है। इसके मुताबिक इस योजना में 18-70 वर्ष आयु वर्ग के सभी मछुआरों को कवर किया जाना है। ऐसे मछुआरे जो किसी भी निबंधित मत्स्यजीवी सहयोग समिति या मत्स्यजीवी स्वावलम्बी समिति के सदस्य हों, उन्हें लाभ दिया जाना है। जिला स्तर, प्रमंडल या…

Read More

नगड़ी में अपराधियों ने दुकानदार को मारी गोली

रांची। जिले के नगड़ी थाना क्षेत्र के कुदलोंग बस्ती में रविवार सुबह अपराधियों ने युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। उसके कान के पास गोली लगी हैं। उसे घायल अवस्था में पारस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।जानकारी के अनुसार, अपराधियों ने आपसी विवाद में मणिराज केसरी नामक व्यक्ति को गोली मारी है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अपराधियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

Read More

मोरहाबादी मैदान से राजभवन तक झामुमो का पैदल मार्च

रांची। केंद्र सरकार और भाजपा पर केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करने और झारखंड सरकार एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को प्रताड़ित करने के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने रविवार को पैदल मार्च निकाला। यह पैदल मार्च रांची के मोरहाबादी मैदान से चलकर राजभवन पहुंचा।हालांकि, झामुमो कार्यकर्ताओं और नेताओं को राजभवन से पहले ही बैरिकेड लगाकर रोक दिया गया। राजभवन के बाहर भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गयी है। कार्यकर्ता और नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार साजिश के तहत हेमंत सोरेन सरकार को अस्थिर करने…

Read More

महिलाओं को आत्मनिर्भर व स्वावलंबी बनाना राज्य सरकार की प्राथमिकता: हफीजुल हसन

Ranchi: आज 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य समारोह स्थल केकेएन स्टेडियम में माननीय मंत्री अल्पसंख्यक कल्याण, पर्यटन, कला संस्कृति, खेल एवं युवा कार्य तथा निबंधन विभाग, झारखण्ड सरकार श्री हफीजुल हसन द्वारा झण्डोतोलन किया गया। इस दौरान माननीय मंत्री ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि 26 जनवरी गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है यह वो दिन है जब से हमारा अपना संविधान लागू हुआ और पूरी आजादी मिली। साथियों संविधान ही हमें एक सूत्र में बांध रखता है। इसलिए यह दिन हमारे लिए बेहद खास…

Read More

विविधता में एकता ही हमारी शक्ति है: राज्यपाल

रांची। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि हमारे देश के विभिन्न प्रांतों का अपना गौरवशाली इतिहास और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत रही है। विविधता में एकता ही हमारी शक्ति है। हम एक हैं और एक रहेंगे। उत्तर प्रदेश में राम जन्मभूमि है, कृष्ण जन्मभूमि है एवं काशी भी है। गंगा, यमुना एवं सरस्वती का संगम भी यही प्रयागराज में है। राज्यपाल ने कहा कि भारत में वसुधैव कुटुम्बकम और सर्वधर्म समभाव की भावना सदियों से रही है। यह भावना हमारे स्थापत्य कला में झलकती है। ताजमहल के स्थापत्य कला का स्थान पूरे विश्व में अप्रतिम है। अयोध्या के राम मंदिर का स्थापत्य कला भी अद्वितीय है। राज्यपाल बुधवार को राजभवन में संयुक्त रूप से आयोजित उत्तर प्रदेश, दादरा, नगर हवेली और दमन एवं दीव के स्थापना दिवस कार्यक्रम में बोल रहे थे। राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री वाराणसी से सांसद हैं। उनके नेतृत्व में हम सभी भारतवासियों का आत्मसम्मान बढ़ा है। वाराणसी को धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक केंद्र के रूप जाना जाता है। उत्तर प्रदेश विलक्षण प्रतिभाओं की भी भूमि है। विगत दिनों विकास की गति यहां काफी तेज हुई है। कुशल राजनीतिक नेतृत्व, प्रशासन एवं जनता यदि साथ मिलकर कार्य करे तो विकास की गति द्विगुणित हो जाती है।

Read More

म्यांमार का सैन्य विमान मिजोरम में दुर्घटनाग्रस्त, 8 घायल

आइजोल। म्यांमार का एक सैन्य विमान मंगलवार को मिजोरम में आइजोल के निकट लेंगपुई हवाई अड्डे पर उतरने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना के कारण विमान में सवार चालक दल के 13 सदस्यों में से आठ सदस्य घायल हो गए। सूत्रों के अनुसार म्यांमार का यह सैन्य विमान उन 184 सैनिकों को एयर लिफ्ट करने के लिए म्यांमार से आया था, जो पिछले दिनों भारत-म्यांमार सीमा पार करके मिजोरम में आ गए थे। ये सैनिक अराकान सेना के आतंकवादियों के साथ संघर्ष से बचकर मिजोरम के लांग्तलाई जिले में…

Read More

असम में न्याय यात्रा को रोकने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

मेरठ। असम में राहुल गांधी की न्याय यात्रा को रोकने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने असम के मुख्यमंत्री पर न्याय यात्रा में बाधा पहुंचाने का आरोप लगाया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अवनीश काजला ने मंगलवार को कार्यकर्ताओं के साथ कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने आसाम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सर्मा पर राहुल गांधी की भारत न्याय यात्रा में बाधा उत्पन्न करने का आरोप लगाते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अपनी यात्रा को बेहद शांतिपूर्ण तरीके से निकाल…

Read More

श्रीरामलला के अलौकिक रूप देख श्रद्धालु हुए मंत्रमुग्ध, भक्तों की उमड़ी भीड़

अयोध्या। रोम-रोम में श्रद्धा-भक्ति-विश्वास… आस्था पथ पर बढ़ते रामभक्त, जय-जय श्रीराम के उद्घोष, ऐसा भक्तिमय माहौल और अद्भुत नजारा आज रामलला दरबार का है। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद मंगलवार को दर्शन का पहला दिन है। आम लोगों के लिए जब मंदिर खोला गया तो लोगों में पहले अंदर जाने के लिए होड़ सी मच गई।श्रद्धालुओं के जयघोष से पूरी अयोध्या एवं श्रीराम मंदिर परिसर राममय है। रामलला के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है। पहले दिन लगभग 20 लाख श्रद्धालुओं के आगमन का…

Read More