एसबीयू, रांची और वर्मोंट विश्वविद्यालय, यूएसए के बीच एमओयू, शैक्षणिक आदान प्रदान और शोध परामर्श होगा

Ranchi: सरला बिरला विश्वविद्यालय, रांची और वर्मोंट विश्वविद्यालय, यूएसए के बीच एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर एसबीयू के कुलपति माननीय प्रो. गोपाल पाठक और प्रेसिडेंट, वर्मोंट विवि डॉ. सुरेश गेरीमाला ने अमेरिका स्थित विवि परिसर में हस्ताक्षर किया। इस अवसर पर वर्मोंट विवि के शिक्षकगण उपस्थित रहे।एमओयू में दोनों विश्वविद्यालयों के बीच शोध, परामर्श और शैक्षणिक आदान- प्रदान के बिंदु सम्मिलित हैं।इस एमओयू से दोनों विवि के छात्रों को वृहत् शैक्षणिक परिवेश में अध्ययन करने का अवसर मिल सकेगा। साथ ही दोनों विवि के विभिन्न विशेषज्ञों के सान्निध्य में छात्रों…

Read More

योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए तीव्र गति से करना होगा काम : हफ़ीज़ुल हसन

रांची। नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री श्री हफ़ीजुल हसन ने कहा कि नगरीय क्षेत्र की जनता को किसी भी तरह की समस्या न हो इसके लिए नगर विकास विभाग के नगरीय इकाइयों को सजग रहना होगा। योजनाओं को जमीन पर उतारने के लिए तीव्र गति से काम करना होगा। खुली नालियां किसी घटना की वजह न बनें इसके लिए काम करना होगा और क्षेत्र की जनता के मुताबिक विकास की रूपरेखा तैयार करनी होगी। वह आज प्रोजेक्ट बिल्डिंग के द्वितीय तल पर स्थित सभागार में विभाग द्वारा संचालित…

Read More

जल संरक्षण एवं संवर्धन के लिए जन जागरुकता जरूरी : मनरेगा आयुक्त

रांची। मनरेगा आयुक्त राजेश्वरी बी ने कहा कि इस वर्ष अपेक्षाकृत वर्षा कम हुई है। इसलिए यहां जल छाजन के स्कीम की महत्ता बढ़ जाती है। जिलों में जल संरक्षण को लेकर हर स्तर पर अभियान चलाए जा रहे हैं। जल के एक-एक बूंद का संरक्षण और उसके महत्व को विस्तारपूर्वक बताया गया।राजेश्वरी ने कहा कि पानी को व्यर्थ न बहाएं। पानी के व्यर्थ बहाव को रोकना सबकी जिम्मेदारी है। जल संरक्षण एवं संवर्धन के लिए जन जागरुकता जरूरी है। उन्होंने इन योजनाओं को आत्मसात करते हुए प्लानिंग के साथ…

Read More

झारखंड हाई कोर्ट ने वकीलों को बीमा योजनाओं का लाभ देने का दिया निर्देश

रांची। झारखंड हाई कोर्ट राज्य में वकालत करने वाले अधिवक्ताओं को जीवन बीमा और स्वास्थ्य बीमा समेत अन्य सरकारी योजनाओं से जोड़े जाने को लेकर गंभीर है। अधिवक्ताओं को सरकारी योजनाओं से जोड़कर सुविधा दिलाने की मांग को लेकर दायर जनहित याचिका पर हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस विद्युत् रंजन षाड़ंगी और जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की खंडपीठ में हुई। इस दौरान हाई कोर्ट ने सरकार को वकीलों को जीवन बीमा का लाभ देने के लिए प्रावधान करने का निर्देश दिया।अदालत ने कहा कि ज्यादातर वकील अपना जीवनयापन ठीक से…

Read More

झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस ने लोक अदालत का किया निरीक्षण

रांची। झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस विद्युत रंजन षाड़ंगी, झालसा के कार्यकारी अध्यक्ष जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद और जस्टिस संजय द्विवेदी ने शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने सिविल कोर्ट में चल रही लोक अदालत का जायजा लिया और पक्षकारों के बीच मध्यस्थता करवा रहे वकीलों से बातचीत की। इससे पहले रांची सिविल कोर्ट के प्रधान न्यायायुक्त दिवाकर पांडेय, झालसा की सचिव रंजना अस्थाना, रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा, सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शंभु अग्रवाल, महासचिव संजय विद्रोही सहित अन्य पदाधिकारियों ने उनका…

Read More

सामाजिक बदलाव में शिक्षा की भूमिका महत्वपूर्ण :उप-विकास आयुक्त

रांची। रांची के अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव उत्कृष्ट मुख्यमंत्री जिला विद्यालय सभागार में शनिवार को स्कूल रुआर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समग्र शिक्षा अभियान का मुख्य लक्ष्य 5-18 आयुवर्ग के सभी बच्चों की विद्यालयी शिक्षा पूर्ण कराना है। इसे ध्यान में रखते हुए स्कूल रुआर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल रुआर अभियान के गीत “ले मशालें चल पड़े लोग मेरे गांव के” के माध्यम से शत प्रतिशत नामांकन का आह्वान किया गया।मुख्य अतिथि उप-विकास आयुक्त दिनेश कुमार यादव ने सभा को संबोधित करते हुए…

Read More

आखिरी गरीब व्यक्ति तक कानूनी सहायता पहुंचाना सुनिश्चित करें : चीफ जस्टिस बीआर सारंगी

रांची। झारखंड में राष्ट्रीय लोक अदालत और अनुमंडलीय विधिक सेवा समिति (एसडीएलएससी) नगर ऊंटरी गढ़वा का उद्घाटन हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस बीआर सारंगी ने शनिवार को ऑनलाइन न्याय सदन, रांची के डोरंडा में किया। मौके पर चीफ जस्टिस बीआर सारंगी ने कहा कि आखिरी गरीब व्यक्ति तक न्याय पहुंचे, यह सुनिश्चित करें। लीगल सर्विस अथॉरिटी का काम है अंतिम पायदान पर पहुंचे हुए गरीब व्यक्ति तक पहुंचाना और उन्हें कानूनी सहायता देना।चीफ जस्टिस ने कहा कि झारखंड लीगल सर्विस अथॉरिटी (झालसा) गरीबों को कानूनी सहायता दिलाने में बेहतर कार्य…

Read More

याद हुसैन और हमारी ज़िम्मेदारियाँ: मौलाना तहजीबुल हसन 

 रांची: रांची के मस्जिद जाफरिया में 10 दिवसीय मजलिस के तीसरी मजलिस को संबोधित करते हुए मौलाना सैयद तहजीबुल हसन रिजवी ने कहा कि मुहर्रम का महीना मुसलमानों के लिए बहुत महत्व रखता है।  जिस तरह हम रमज़ान में अल्लाह के मेहमान होते हैं उसी तरह मुहर्रम में इमाम हुसैन हमारे मेहमान होते हैं।  हर इंसान चाहता है कि मेहमान को खुशी-खुशी विदा किया जाए।  इस महीने के मेहमान शोहदाय कर्बला को हम मुसलमान ही नहीं बल्कि सभी मानवतावादी लोग अपने-अपने हिसाब से कर्बला के शहीदों को श्रद्धांजलि देते हैं।…

Read More

45 स्कूलों के 550 से अधिक छात्र छात्राए सम्मानित

बच्चे बेहतर प्रदर्शन कर स्कूल, क्षेत्र व राज्य का नाम रोशन करने के संकल्प के साथ पढ़ाई करें: अनवर रांची। बोर्ड के होनहारों का सम्मान करने के लिए रविवार को रांची शहर के अंजुमन प्लाजा हॉल में अल्पसंख्यक सामाजिक संगठन ने प्रतिभा सम्मान समारोह किया। सीबीएसई व जैक बोर्ड के 10वीं एवं 12वीं परीक्षा के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 45 स्कूलों के 550 से अधिक मेधावियों को मोमेंटो, शॉल, बुक देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ कुरान पाक के तिलावत से किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्यातिथि आलम हॉस्पिटल के…

Read More

राज्यपाल ने स्वामी विवेकानंद को पुण्यतिथि पर नमन किया

रांची। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने गुरुवार को युगपुरुष स्वामी विवेकानंद को उनकी पुण्यतिथि पर स्मरण करते हुए नमन किया। राज्यपाल राज भवन में उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। साथ ही उनके प्रति श्रद्धा-सुमन अर्पित की।

Read More