अमेरिका रणनीतिक पेट्रोलियम रिजर्व के इस्तेमाल को तैयार

वाशिंगटन। सउदी अरब के बड़े तेल ढांचा और बड़े तेल क्षेत्र पर हमले के बाद वैश्विक बाजार में तेल की आपूर्ति और उत्पादन में कमी के मद्देनजर अमेरिका रणनीतिक पेट्रोलियम रिजर्व के इस्तेमाल करने को तैयार है। यह जानकारी सोमवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्वीट कर कहा है, ‘सऊदी अरब में हमले के बाद पेट्रोल की कीमतों पर असर पड़ सकता है। मैंने जरूरत पड़ने पर तेल की पर्याप्त आपूर्ति के लिए रणनीतिक पेट्रोलियम रिजर्व से तेल इस्तेमाल करने को अधिकृत किया है। मैंने टेक्सास और…

Read More

दक्षिण पश्चिमी कोलंबिया में विमान दुर्घटनाग्रस्त, सात लोगों की मौत

बोगोटा। कोलंबिया के दक्षिण पश्चिमी टाउन पोपायन में रविवार को एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे सात लोगों की मौत हो गई। वहीं तीन लोग घायल हुए हैं। कोलंबिया की सिविल एरोनॉटिक्स एजेंसी ने बयान जारी कर कहा है कि एयरलाइन कंपनी ट्रांस पैसिफिको कंपनी का विमान पायन एयरपोर्ट से टेक ऑफ करते ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में नौ लोग सवार थे। दमकल कर्मी कमांडर जुआन कार्लोस गनान ने बताया कि इस दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गई है, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। उन्होंने…

Read More

सीरिया बम धमाके में 11 लोगों की मौत, 23 घायल

दमासकस। सीरिया के उत्तरी प्रांत एलेप्पो के गांव अल राई में रविवार को हुए कार बम धमाके में 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। विस्फोटकों से लदी गाड़ी को एक अस्पताल के पास पार्क किया गया था। एनाडोलू न्यूज एजेंसी ने इससे पहले सूत्र के हवाले से बताया था कि इस हमले में 12 लोगों की मौत हुई है। उल्लेखनीय है कि यह गांव सीरिया तुर्की सीमा के पास है। इस पर प्रो-टर्किश समूहों का नियंत्रण है। किसी संगठन ने अभी तक हमले…

Read More

हाउडी मोदी : एक साथ मंच साझा करेंगे पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रम्प

वाशिंगटन/नई दिल्ली। ह्यूस्टन में आयोजित होने वाले कार्यक्रम ‘हाउडी मोदी’ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प मंच साझा करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन 22 सितम्बर को होगा, जिसमें 50 हजार से अधिक प्रवासी भारतीय और अमेरिकी नागरिकों के शामिल होने की संभावना है। इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रम्प एक संयुक्त सभा को भी संबोधित करेंगे। ह्यूस्टन में अगले सप्ताह होने वाले कार्यक्रम में राष्ट्रपति ट्रम्प के शामिल होने की पुष्टि व्हाइट हाउस ने की है। व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव ने जारी बयान में कहा कि 22 सितम्बर(रविवार) को राष्ट्रपति डोनाल्ड…

Read More

सीरिया में संघर्षविराम के बीच हवाई हमलों में छह लोगों की मौत

बेरूत। सीरिया के इदलिब प्रांत में सेना और रूस के हवाई हमलों में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। युद्ध पर नजर रखने वाली एक संस्था ने यह जानकारी दी। रूस ने जिहादियों के नियंत्रण वाले इस इलाके में दो सप्ताह पहले संघर्षविराम की घोषणा की थी। ‘सीरियन ऑब्जरवेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स’ ने कहा कि संघर्षविराम शुरू होने के बाद रूस ने पहली बार मंगलवार को इलाके में हवाई हमले किये। संस्था के अनुसार शुक्रवार को सीरियाई सेना ने दक्षिणी इदलिब प्रांत के मीरात अल नोअमान और…

Read More

कांगो में झील में डूबे भारतीय शांतिरक्षक का शव मिला

संयुक्त राष्ट्। कांगो में नाव में सफर करने के दौरान डूब गए भारतीय शांति रक्षक का शव बरामद कर लिया गया है। संयुक्त राष्ट्र प्रमुख के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। भारत से प्राप्त मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, लेफ्टिनेंट कर्नल गौरव सोलंकी कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में संयुक्त राष्ट्र मिशन में तैनात थे और वह आठ सितंबर को कीवू झील में कश्ती पर गए थे लेकिन वापस नहीं लौटे। संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने शुक्रवार को यहां कहा कि कीवू झील में डूबने वाले भारत के शांतिरक्षक का…

Read More

इटली ने लैम्पेडुसा में प्रवासियों को उतारने की अनुमति दी : चैरिटी

पेरिस। इटली ने बचाव पोत ओसियन वाइकिंग को दक्षिणी बंदरगाह लैम्पेडुसा में 82 प्रवासियों को उतारने की अनुमति दे दी है। पोत का संचालन करने वाले एसओएस मेडिटिरैनी चैरिटी ने शनिवार को यह जानकारी दी। एसओएस मेडिटिरैनी ने ट्वीट किया, ‘‘ओसियन वाइकिंग को अभी- अभी रोम के मैरीटाइम रेस्क्यू को-ऑर्डिनेशन सेंटर से लैम्पेडुसा की तरफ बढ़ने का निर्देश प्राप्त हुआ है।’’ फ्रांस के गृह मंत्री क्रिस्टोफर कास्टनर ने कहा, ‘‘इटली, फ्रांस, जर्मनी, पुर्तगाल और लग्जमबर्ग के बीच पोत को लंगर डालने देने के लिए अस्थायी यूरोपीय समझौता हुआ है।’’ वह…

Read More

चीन लगातार नौ साल से रूस का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार

बीजिंग। पिछले साल चीन और रूस के बीच व्यापार एक खरब अमेरिकी डॉलर से अधिक रहा। चीन लगातार नौ साल से रूस का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार बना हुआ है। चीनी वाणिज्य मंत्रालय के प्रवक्ता काओ फंग ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस साल के जनवरी से अक्टूबर तक चीन और रूस के बीच व्यापार 70 अरब 59 करोड़ डॉलर रहा, जो वर्ष 2018 की इसी अवधि से 4.5 प्रतिशत अधिक रहा। वहीं वर्ष 2018 में चीन और रूस के सेवा व्यापार का तेज विकास हुआ, जो 17…

Read More

रियो डि जनेरियो के अस्पताल में आग, 11 की मौत

रियो डि जनेरियो। ब्राजील के रियो डि जनेरियो के एक निजी अस्पताल में आग लगने की घटना में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, पुलिस इंस्पेक्टर रॉबटरे रामोस ने शुक्रवार को मीडिया को बताया, “अभी और मौतें हो सकती हैं। आशा करता हूं कि ऐसा नहीं हो लेकिन ऐसा होने की आशंका है। ”कुछ लोग अस्पताल के अंदर 103 रोगियों के बीच अपने प्रियजनों को ढूंढ़ने की कोशिश कर रहे थे। आग गुरुवार शाम को लगी। रियो…

Read More

कॉलेज एडमिशन स्कैंडल में अमेरिकी अभिनेत्री को जेल

बोस्टन। हॉलीवुड अभिनेत्री फेलिसिटी हफमैन को एक शीर्ष यूनिवर्सिटी में अपनी बेटी का एडमिशन कराने के लिए रिश्वत देने के मामले में 14 दिन जेल की सजा सुनाई गई है। बोस्टन में शुक्रवार को एक कोर्ट में संघीय न्यायाधीश इंदिरा तलवानी ने अपने आदेश में कहा कि हफमैन (56) को 30,000 डॉलर का जुर्माना भरने, 250 घंटों की कम्यूनिटी सेवा और एक साल तक निगरानी में रहने की सजा दी जाती है। तलवानी ने हफमैन से कहा, “मुझे लगता है कि आप इस सजा को स्वीकार करेंगी और आगे बढ़ेंगी।…

Read More