कांगो में झील में डूबे भारतीय शांतिरक्षक का शव मिला

संयुक्त राष्ट्। कांगो में नाव में सफर करने के दौरान डूब गए भारतीय शांति रक्षक का शव बरामद कर लिया गया है। संयुक्त राष्ट्र प्रमुख के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। भारत से प्राप्त मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, लेफ्टिनेंट कर्नल गौरव सोलंकी कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में संयुक्त राष्ट्र मिशन में तैनात थे और वह आठ सितंबर को कीवू झील में कश्ती पर गए थे लेकिन वापस नहीं लौटे। संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने शुक्रवार को यहां कहा कि कीवू झील में डूबने वाले भारत के शांतिरक्षक का शव बरामद कर लिया गया है। वह रविवार से लापता था। महासचिव की विशेष प्रतिनिधि और कांगो में मिशन की प्रमुख लीला जेरुगी ने शांतिरक्षक के परिवार एवं दोस्तों और साथ ही भारत सरकार और वहां के लोगों के प्रति संवेदनाएं जताई।

This post has already been read 6201 times!

Sharing this

Related posts