अमेरिका की तुर्की पर प्रतिबंध लगाने की धमकी

वाशिंगटन। अमेरिका ने तुर्की पर प्रतिबंध लगाने की धमकी दी है। उत्तरी सीरिया में जारी सैन्य हमलों और नागरिकों को निशाना बनाये जाने की आशंका के बीच ऐसा किया गया है। वित्त मंत्री स्टीफन म्नुशिन ने पत्रकारों से कहा है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को आशंका है कि तुर्की आम नागरिकों और अल्पसंख्यक को निशाना बना सकता है। उन्होंने कहा कि ट्रंप नये शासकीय आदेश पर हस्ताक्षर कर सकते हैं। इसके तहत वित्त मंत्रालय को महत्तवपूर्ण नए अधिकार मिल जाएंगे। यह प्रतिबंध प्रत्यक्ष या परोक्ष दोनों हो सकते हैं। उन्होंने…

Read More

लॉस-एंजेलिस में भीषण आग, एक लाख लोगों ने जगह खाली की

वाशिंगटन। लॉस-एंजेलिस में सैनफरनैंडो वैली में भीषण आग फैलने से जानमाल को भारी नुकसान हुआ है और जबरन लोगों को जगह खाली करनी पड़ी है। वाशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक आग लगने से एक  व्यकित की मौत हो गई है और अन्य कई लोग घायल हुए हैं। यह आग शुक्रवार को दो बजे तक 1600 एकड़ क्षेत्र में फैली थी जो बाद में दोपहर तक 7500 एकड़ क्षेत्र तक फैल गई। लॉस-एंजेलिस के मेयर एरिक गारसेट्टी ने ट्वीट कर कहा कि लॉस एंजेलिस दमकल विभाग के 1000 से ज्यादा…

Read More

नेपाल में बस दुर्घटनाग्रस्त, 14 लोगों की मौत

काठमांडू। नेपाल में सिंधुपालचौक जिले में शुक्रवार को एक बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से 14 लोगों की मौत हो गई है और 98 लोग घायल हो गए है। पुलिस के अनुसार पांच लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि अन्य लोगों ने घाव का ताव न सहते हुए दम तोड़ दिया। जिला पुलिस कार्यालय सिंधुपाल चौक के डीएसपी माधवराज काफले ने बताया है कि पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है जबकि कुछ लोगों की रास्ते में अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई है।…

Read More

अफगानिस्तान में हवाई हमला, चार आतंकियों की मौत

काबुल। अफगानिस्तान के पश्चिमी फराह प्रांत में शुक्रवार रात हवाई हमले में तालिबान के शैडो डिस्ट्रिक चीफ समेत चार आतंकी मारे गए। स्थानीय पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। यह हवाई हमला बाला बुलुक जिले के उर्फाबाद गांव में रात 8ः30 बजे चलते हुए वाहन को लक्ष्य कर किया गया। इसमें आतंकी मुल्ला बारी, उसका बेटा और दो अन्य सहयोगी मारे गए। बारी फराह प्रांत में सुरक्षाबलों के खिलाफ किए गए हमलों में शामिल रहा है। इस हमले में आतंकियों का वाहन नष्ट हो गया। उल्लेखनीय है कि फराह…

Read More

हगिबीस टाइफून के कारण जापान में कई उड़ानें रद्द

टोक्यो। जापान में हगिबीस तूफान के कारण कई उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। इसके तहत अंतरराष्ट्रीय और घरेलू स्तर पर मिलाकर कुल 1929  उड़ानें रद्द की गई हैं। स्थानीय मीडिया के अनुसार जापान एयरलाइंस कॉर्पोरेशन (जेएएल), ऑल निप्पोन एयरवेज और पिच एविएशन ने 262 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द की हैं, जबकि 1667 घरेलू उड़ानें रद्द की गई हैं। उल्लेखनीय है कि टोक्यो में फिलहाल तेज हवा के साथ बारिश हो रही है और यह टाइफून शनिवार को ग्रेटर टोक्यो सहित प्रशांत तट से टकरा भी सकता है। इसके कारण चीबा, कनागवा, टोक्यो…

Read More

अमेरिका के कार्यवाहक होमलैंड सिक्योरिटी प्रमुख मैकलेनन का इस्तीफा

वाशिंगटन। अमेरिका के कार्यवाहक होमलैंड सिक्योरिटी (मातृभूमि सुरक्षा) के प्रमुख केविन मैकलेनन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अमेरिकी राष्ट्रति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार देर रात अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए यह जानकारी दी। हाल के दिनों में ट्रंप प्रशासन छोड़ने के लिए शीर्ष अधिकारियों की लंबी सूची में मैकलेन का नाम भी शमिल हो गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने मैकलेनन के उत्कृष्ट कार्यों का उल्लेख करते हुए लिखा कि “केविन मैकलेनन ने होमलैंड सिक्योरिटी के कार्यवाहक सचिव के रूप में उत्कृष्ट काम किया है।…

Read More

सऊदी अरब में अतिरिक्त बल एवं सैन्य उपकरण तैनात कर रहा है अमेरिका

वाशिंगटन। अमेरिका ने तेल सुविधाओं पर ड्रोन हमलों के मद्देनजर सऊदी अरब में 3,000 अतिरिक्त सैनिकों को तैनात करने की घोषणा की है। अमेरिका ने तेल भंडारण पर हुए हमलों के लिए ईरान को जिम्मेदार ठहराया है। इस संबंध मेंअमेरिकी विदेशमंत्री माइक पोम्पियो ने ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि उनका देश ‘अपनी रक्षात्मक क्षमताओं को बढ़ाने और ईरानी आक्रामकता के खिलाफ निरोध को बहाल करने में मदद करने के लिए’ सऊदी अरब में अतिरिक्त बल और सैन्य उपकरण तैनात कर रहा है। एक अन्य ट्वीट में पोम्पियो…

Read More

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज को 14 दिनों की रिमांड पर भेजा

लाहौर। लाहौर में राष्ट्रीय जवाबदेही अदालत ने शुक्रवार को चौधरी चीनी मिल घोटाले मामले में पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को 14 दिनों की रिमांड पर भेज दिया है। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट से मिली। विदित हो कि राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो ने इससे पहले इस मामले में नवाज को कोटलखपत जेल में गिरफ्तार किया और अदालत में पेश किया जहां उन्हें रिमांड पर भेज दिया गया। उल्लेखनीय है कि चौधरी चीन मिल में नवाज परिवार का 1.2 करोड़ रुपये का शेयर है और एनएबी ने नवाज को इस घोटाले प्रत्यक्ष लाभार्थी…

Read More

चौधरी चीनी मिल मामले में पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ गिरफ्तार

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को राष्ट्रीय जावाबदेही ब्यूरो ने शुक्रवार को चौधरी चानी मिल मामले में  गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया। उल्लेखनीय है कि शरीफ अल अजीजिया मिल भष्ट्राचार केस में सात साल की सजा काट रहे हैं। जवाबदेही ब्यूरो के अध्यक्ष ने नए धनशोधन मामले में शरीफ के खिलाफ वारंट जारी किया था। लाहौर ब्यूरो की टीम कोट लखपत जेल में शरीफ से मुलाकात करेगी और उन्हे जवाबदेही अदालत ले जाएगी। जवाबदेही ब्यूरो ने चौधरी शुगर मिल मामले में 8 अगस्त…

Read More

अमेरिकी सांसदों का तुर्की पर सीरिया नहीं छोड़ने तक कड़े प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव

‍‍‍वाशिंगटन। अमेरिका की रिपब्लिकन एवं डेमोक्रेटिक पार्टी के दो सांसदों ने बुधवार को कहा कि नाटो सहयोगी तुर्की पर कड़े प्रतिबंध लगाने के संबंध में उनके बीच सहमति बनी है। ये प्रतिबंध तब तक लागू रखने का प्रस्ताव दिया जाएगा जब तक कि तुर्की पड़ोसी सीरिया से अपने बलों को वापस न बुला ले। रिपब्लिकन सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने कहा कि वह और डेमोक्रेट क्रिस वान होलन एक विधेयक पेश करेंगे जिसके तहत तुर्की के राजनीतिक नेतृत्व की सभी अमेरिकी संपत्तियों पर लेन-देन संबंधी रोक लग जाएगी। राष्ट्रपति रजब तैयब…

Read More