टोंगा में भूकंप के जबरदस्त झटके

न्यू यॉर्क। दक्षिण प्रशांत महासागर में स्थित देश टोंगा के नियाफू में भूकंप के जबरदस्त झटके महसूस किये गए है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक विभाग के अनुसार भूकंप सोमवार को स्थानीय समय अनुसार दस बज कर 43 मिनट पर आया और इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.9 मापी गयी है। भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई में था। भूकंप से किसी भी तरह के नुकसान की फ़िलहाल कोई रिपोर्ट नहीं है।

Read More

ईराक में 150 से अधिक प्रदर्शनकारी घायल

बगदाद। इराक की राजधानी बगदाद में जारी विरोध प्रदर्शन के दौरान सोमवार को 150 से अधिक लोग घायल हो गए तथा तीन लोगों की मौत हो गयी। इराकी इंडिपेंडेंट हाई कमीशन फॉर ह्यूमन राइट्स (आईएचसीएचआर) ने यह जानकारी दी। आईएचसीएचआर के सदस्य अली बयाती ने एक बयान में जारी कहा, “सोमवार को हुए प्रदर्शन में तीन प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई तथा 150 से अधिक लोग इस दौरान घायल हो गए।” इराक के अधिकतर शहर और विशेष रूप से शिया बहुल इलाकों में पिछले कई दिनों से हड़ताल जारी है…

Read More

तुर्की ने बगदादी की बहन, परिजनों को किया गिरफ्तार

अंकारा। तुर्की के अधिकारियों ने आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) प्रमुख अबू बकर बगदादी की बड़ी बहन और उसके परिवार के सदस्यों को उत्तरी सीरिया में गिरफ्तार कर लिया है। तुर्की के वरिष्ठ अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी मिली है। न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार अबू बकर बगदादी की बड़ी बहन रासमिया (65) को सोमवार शाम को उत्तरी सीरिया में अलेप्पो प्रांत के अजाज शहर से गिरफ्तार किया है। जहां वह पति और अन्य रिश्तेदारों के साथ रहती थीं। सूत्रों के अनुसार बगदादी की बहन को आतंकवादी संगठन से जुड़ा…

Read More

चिली में पुलिस, प्रदर्शनकारियों में झडप- कई घायल

सैंटियागो। चिली की राजधानी सैंटियागों में एक रैली के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प में कई लोग घायल हो गये। स्थानीय मीडिया ने मंगलवार को बताया कि सरकार की नीतियों के खिलाफ 100 से अधिक चिली संगठनों के प्रदर्शनकारियों ने रैली निकाली। राष्ट्रीय पुलिस बलों ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और पीनी की बौछार को इस्तेमाल किया। प्रदर्शनकारियों ने इटली स्क्वायर पर अधिकारियों में मोलोटोव कॉकटेल फेंकें जिस पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर यह कार्रवाई की। मीडिया के अनुसार दो अधिकारी…

Read More

चिली में प्रदर्शन के दौरान 19 की मौत, 1,659 घायल

सैंटियागो। चिली में लगभग तीन सप्ताह से चल रहे राष्ट्रव्यापी अशांति एवं उग्र प्रदर्शनों तथा पुलिस कार्रवाई के दौरान कम से कम 19 लोग मारे गये और 1659 से अधिक लोग घायल हुए हैं जिनमें अधिकतर लोग गोली लगने से घायल हुए हैं। देश के राष्ट्रीय मानवाधिकार संस्थान ने कहा है कि ये सभी घायल विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं और इनका इलाज किया जा रहा है। संस्थान के मुताबिक घायलों में से अधिकतर को गोली लगी है। हिंसक प्रदर्शनों के दौरान कम से कम 19 लोगों की मौत होने…

Read More

चीन को आरसीईपी व्यापार सौदे पर हस्ताक्षर की उम्मीद : जिनपिंग

शंघाई। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने मंगलवार को शंघाई में दूसरे चीन अंतर्राष्ट्रीय आयात एक्पो के उद्घाटन समारोह में कहा उन्हें उम्मीद है कि क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक भागीदारी (आरसीईपी) समझौता एशिया का सबसे बड़ा मुक्त व्यापार समझौता होगा अौर इस पर हस्ताक्षर किए जाएंगे तथा जितनी जल्दी हो सके लागू होंगे। श्री जिनपिंग ने कहा “मुझे यह जानकर प्रसन्नता हुई कि कल 15 आरसीईपी सदस्य देशों ने विस्तार से इस पर वार्ता पूरी की और मुझे उम्मीद है कि समझौते पर हस्ताक्षर किए जाएंगे और जल्द ही लागू होंगे।”…

Read More

बगदादी मारा गया, अमेरिका ने की पुष्टि

दमिश्क/ वाशिंगटन। अतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट का प्रमुख और स्वघोषित खलीफा अबू अल बकर बगदादी अमेरिकी सेना के एक विशेष अभियान के दौरान शनिवार रात मारा गया। हालांकि उसके मारे जाने की खबर पहले भी कई बार आ चुकी है, लेकिन इस बार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसकी पुष्टि की है। आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट का सरगना महज 48 साल का था, लेकिन इतने कम समय में उसने इराक और सीरिया में बर्बरता की जो मध्ययुगीन करतूत पेश की थी, जिसे देख लोग सहम गए थे। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…

Read More

अमेरिका में इस बार बड़े उत्साह के साथ मनाई गई दिवाली

लॉस एंजेल्स। अमेरिका में इस साल दिवाली का पर्व बड़े जोश-खरोश के साथ मनाया गया। धनतेरस से भैया दूज तक इस पांच दिवसीय (25 से 29 अक्टूबर) मनाए जा रहे पर्व के तीसरे दिन दीपावाली महोत्सव पर पूर्व में  न्यू यॉर्क के टाइम स्क्वायर से पश्चिम में लॉस एंजेल्स के डिजनीलैंड में अनेकानेक रंगारंग कार्यक्रमों में बड़ी तादाद में लोगों ने भाग लिया। दीपावली के इस महापर्व पर प्रवासी भारतीयों ने अपने-अपने घरों के अंदर और बाहर में दीप जलाए। साथ ही रंगबिरंगी रोशनी से अपने-अपने घरों को सज़ा कर…

Read More

आग फैलने से कैलिफोर्निया में आपातकाल की स्थिति

हील्ड्सबर्ग (अमेरिका)। कैलिफोर्निया के गवर्नर ने रविवार देर शाम राज्य के जंगलों में बढ़ती आग के देखते हुए पूरे राज्य में आपात स्थिति की घोषणा कर दी है और सभी पर्यटन स्थलों को खाली कराने के आदेश दिए हैं। राज्य के अग्निशमन अधिकारियों ने बताया कि सैन फ्रांसिस्को के उत्तर में फैली किंकेड आग रातों रात 30,000 एकड़ में फैल गयी जबकि रविवार दोपहर तक यह केवल 10 प्रतिशत तक ही फैली थी। यह अग्निकांड कैलिफोर्निया में हुआ सबसे विनाशकारी हादसा है। आग बुधवार को लगी और 145 किमी प्रतिघंटे…

Read More

इराक में प्रदर्शनों के खिलाफ चार सांसदों ने दिया पद से इस्तीफा

बगदाद। इराक में सरकार विरोधी प्रदर्शनों को रोकने में सरकार के नाकाम रहने और प्रदर्शनकारियों की आवाज दबाने के लिए उठाए गए कदमों के विरोध में चार सांसदों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। चार सांसदों के इस्तीफे ने पहले से ही मुश्किलों में घिरे प्रधानमंत्री अदेल अब्देल महदी पर दबाव बढ़ा दिया है। इस महीने के शुरुआत में यहां सत्ता के खिलाफ प्रदर्शन शुरू हुए थे। प्रदर्शनकारियों को काबू में करने के लिए गोलियां चलाईं गईं, आंसू गैस के गोले छोड़े गए और अनेक प्रकार की कार्रवाईयां…

Read More