बर्लिन : जर्मनी फार्मा कंपनी बाओनटेक ने जर्मनी में नए प्लांट में कोरोना वैक्सीन के उत्पादन की शुरुआत कर दी गई है। कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि वैक्सीन का पहली खेप मारबर्ग और नॉर्थ ऑफ फ्रैंकफर्ट में विकसित की जा रही है और अप्रैल की शुरुआत में इसका वितरण शुरू हो जाएगा।
Read MoreCategory: अंतर्राष्ट्रीय
संयुक्त राष्ट्र ने म्यामां के रोहिंग्या समुदायों के मानवाधिकार उल्लंघन की निंदा की
संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र महासभा में शुक्रवार को एक प्रस्ताव पारित कर म्यामां के रोहिंग्या मुसलमानों और अन्य अल्पसंख्यकों की मनमानी गिरफ्तारी, प्रताड़ना, बलात्कार और हिरासत में होने वाले मौत समेत अन्य मानवाधिकार उल्लंघनों की कड़ी निंदा की। इस 193 सदस्यों वाले वैश्विक निकाय में 134 सदस्यों ने प्रस्ताव के पक्ष में वोटिंग की जबकि नौ ने इसे स्वीकृति नहीं दी। वहीं 28 सदस्य सभा में मौजूद नहीं थे। इस प्रस्ताव में म्यामां सरकार से रखाइन, कचीन और शान राज्यों में रोहिंग्या एवं अन्य अल्पसंख्यकों के खिलाफ घृणा को बढ़ावा…
Read Moreसोमालिया में कार बम धमाके में 20 से अधिक लोगों की मौत: पुलिस, प्रत्यक्षदर्शी
मोगादिशु । सोमालिया की राजधानी मोगादिशु के एक व्यस्त इलाके में शनिवार को एक कार बम विस्फोट में 20 से अधिक लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी इब्राहिम मोहम्मद ने एएफपी को बताया, ‘‘विस्फोट विनाशकारी था और मैं 20 से अधिक नागरिकों के मारे जाने की पुष्टि कर सकता हूं, कई लोग घायल हुए हैं। मरने वालों की संख्या अधिक हो सकती है। विस्फोट के प्रत्यक्षदर्शी अहमद मोआलीम वारसेम ने कहा, ‘‘मैंने 22 शवों की गिनती की है,…
Read Moreहवाई हेलीकॉप्टर दुर्घटना में लापता हुए छह लोगों के शव मिले
होनोलूलू। अमेरिका के हवाई राज्य में जा रहे एक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद लापता हुए छह लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को किसी के भी जीवित बचने के संकेत नहीं मिले थे। तटरक्षक बल ने बताया कि कवई के ना पाली तट से छह यात्रियों और एक पायलट समेत रवाना हुए हेलीकॉप्टर के बृहस्पतिवार शाम लापता हो जाने की सूचना मिलने के बाद उसकी तलाश शुरू की गई। बल ने बताया कि हेलीकॉप्टर में सवार दो यात्री नाबालिग थे। एजेंसी…
Read Moreसाइबर अपराध रोकने के लिए संयुक्त राष्ट्र ने पारित किया नयी अंतरराष्ट्रीय संधि का प्रस्ताव
संयुक्त राष्ट्र । संयुक्त राष्ट्र महासभा ने साइबर अपराध से लड़ने के लिए एक नयी अंतरराष्ट्रीय संधि का मसौदा तैयार करने की प्रक्रिया शुरू करने हेतु शुक्रवार को एक प्रस्ताव को मंजूरी दी। यूरोपीय संघ, संयुक्त राज्य अमेरिका और अन्य देशों ने इस प्रस्ताव का विरोध किया। रूस द्वारा तैयार किए गए प्रस्ताव को 193 सदस्यीय महासभा ने पारित किया। प्रस्ताव के पक्ष में 79 और विपक्ष में 60 मत पड़े जबकि 33 सदस्यों ने मतदान में भाग नहीं लिया। पारित किए गए प्रस्ताव के आधार पर एक विशेषज्ञ समिति…
Read Moreबुर्किना फासो में आतंकवादी हमले में 35 लोगों की मौत
औगाडौगू। उत्तरी बुर्किना फासो में मंगलवार को आतंकवादी हमले में 35 नागरिक मारे गए, जिनमें अधिकतर महिलाएं हैं। पश्चिम अफ्रीकी देश में पिछले पांच वर्ष में यह सबसे घातक हमला है। सेना ने बताया कि सैन्य अड्डे और सौउम प्रांत के अरबिंदा शहर में हुए दो हमलों में सात सैनिक और 80 जिहादी भी मारे गए। माली और नाइजर सीमा से लगे बुर्किना फासो में लगातार जिहादी हमले होते रहते हैं। ऐसे हमलों में 2015 की शुरुआत से अब तक सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है। आर्मी चीफ ऑफ…
Read Moreसंरा ने नाइजीरिया में बोको हराम की बर्बरता की जानकारी दी
संयुक्त राष्ट्र। उत्तरी नाइजीरिया में आतंकवादी संगठन बोको हराम ने कई बेगुनाह लोगों की हत्या कर दी और बड़ी संख्या में लोगों को अगवा कर लिया। संयुक्त राष्ट्र ने मंगलवार को यह जानकारी दी। संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने पत्रकारों को बताया कि हत्या और अपहरण की वारदातें योबे और बोर्नो राज्यों को जोड़ने वाले दमातुरू-बीयू मार्ग पर सोमवार को हुईं। उन्होंने इस संबंध में विस्तृत जानकारी नहीं दी। संयुक्त राष्ट्र और मानवीय अभियानों में उसके सहयोगियों ने हिंसा की घटनाओं की निंदा की और नाइजीरियाई अधिकारियों से…
Read Moreलीबिया में युद्ध से हजारों लोग बेघर
त्रिपोली। लीबिया में खलीफा हफ्तार की वफादार सेना के राजधानी त्रिपोली पर हमला शुरू करने के बाद अप्रैल से लेकर अब तक 1 लाख 40 हजार से अधिक लोग अपने घरों को छोड़कर भाग चुके हैं। मध्य त्रिपोली में संपत्ति विवाद के चलते 2008 से खाली पड़ी एक निर्माणाधीन इमारत अब 170 से अधिक परिवारों का घर बन चुकी है जो वहां शरण लिए हुए हैं। सात बच्चों की मां लायला मोहम्मद ने कहा, ‘‘हम जानवरों की तरह रह रहे हैं। न पानी है, न बिजली और न ही सीवर…
Read Moreकनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में 6.3 तीव्रता का भूकंप
पोर्ट हार्डी (कनाडा)। ब्रिटिश कोलंबिया में तट के निकट मंगलवार को 6.3 तीव्रता का भूकंप आया। अमेरिकी भूगर्भ सर्वे ने बताया कि भूकंप रात आठ बजकर 36 मिनट पर आया और इसका केन्द्र पोर्ट हार्डी के पश्चिम में 182 किमी की दूरी पर तथा 10 किमी की गहराई पर था। अलास्का में राष्ट्रीय सुनामी केंद्र ने बताया कि सुनामी की आशंका नहीं है। सोमवार को ब्रिटिश कोलंबिया में 4.8 से 6.0 तीव्रता के भूकंप के पांच झटके आए थे।
Read Moreविस्थापित सीरियाई लोग मशरूम उगा कर कर रहें परिवार का पालन-पोषण
हारिम। उत्तरी सीरिया में विस्थापितों के लिए बने एक शिविर में रह रहे नसराल्लाह इस उम्मीद के साथ गीली घास के एक थैले में मशरूम के बीजों को बिखेरते हैं कि वे अंकुरित होंगे और उनके परिवार का पेट भर सकेंगे। नसराल्लाह ने कहा, “मशरूम मीट का मुख्य विकल्प बन गया है क्योंकि मांस बहुत महंगा आता है।” सीरिया में आठ साल पहले गृह युद्ध शुरू होने के बाद, 43 वर्षीय नसराल्लाह ने हामा प्रांत स्थित अपने घर में मशरूम उगाना शुरू किया था। कलात अल मदीक में स्थानीय परिषद…
Read More