वॉशिंगटन : वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस के संक्रमण से मरनेवालों की संख्या बढ़कर 3 मिलियन (30 लाख) के पार हो गई है। जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी की एक रिपोर्ट से यह जानकारी मिली है। रिपोर्ट के अनुसार वैश्विक स्तर पर 13,99,79,449 लोग कोरोना से संक्रमित हैं, 30,00,225 लोगों की कोरोना के कारण मौत हो गई है जबकि 7,97,39,004 मरीज कोरोना से ठीक हो गए हैं। अमेरिका कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित है यहां पर 3,15,75,640 लोग कोरोना से संक्रमित हैं। जबकि 5,66,224 लोगों की कोरोना के कारण मौत हो गई…
Read MoreCategory: अंतर्राष्ट्रीय
रूस ने अमेरिकी राजनयिकों को निकाल अमेरिका को दिया करारा जवाब
मॉस्को : रूस ने अमेरिका के आठ राजनयिकों को देश छोड़ने का फरमान जारी कर अमेरिका को करारा जवाब दिया है। यह कार्रवाई रूस के राजनयिकों को अमेरिका से निकालने और नए प्रतिबंधों के जवाब में दिया गया है। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि मास्को आठ अमेरिकी अधिकारियों को प्रतिबंधित सूची में डालेगा। साथ ही रूस ने अमेरिका के कुछ गैर सरकारी संगठनों की गतिविधियों पर भी रोक लगाई है, जो रूस की राजनीति में हस्तक्षेप कर रहे थे। प्रतिबंधित किए गए अमेरिकी अधिकारियों में अटार्नी…
Read Moreप्रिंस फिलिप के अंतिम संस्कार में वर्दी की बजाय साधारण कपड़े में दिखेगा शाही परिवार
लंदन : ब्रिटेन के प्रिंस फिलिप का अंतिम संस्कार शनिवार को विंडसर पैलेस में होगा। इस दौरान शाही परिवार के सदस्य वर्दी (यूनीफार्म) के बजाय साधारण कपड़ों में नजर आएंगे। इसके साथ ही वह असमंजस की स्थिति भी समाप्त हो गई जिसमें परिवार के सदस्य के सैन्य वर्दी पहनने की बात थी। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के फैसले का मतलब है कि प्रिंस हैरी अपने दादा के अंतिम संस्कार के दौरान शाही परिवार के ऐसे एकमात्र सदस्य नहीं होंगे जो सैन्य वर्दी में नहीं होंगे। प्रिंस फिलिप का पिछले सप्ताह 99 वर्ष की…
Read Moreपिछले दो महीनों में कोविड महामारी का स्तर दोगुना हुआ : डब्ल्यूएचओ
जिनेवा : विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक डॉक्टर टेड्रोस अदनोम घेब्रेयेसस ने शुक्रवार को कहा है कि पिछले दो महीनों में कोविड महामारी का स्तर दोगुना हो गया है। यह अब तक महामारी के दौरान देखी गई सबसे उच्चतम दर है। पापुआ न्यू गिनी पर केन्द्रित प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने कहा कि कोरोना के मामलों में और इससे मरनेवालों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। साथ ही महामारी की दर में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। उन्होंने कहा कि वह पापुआ न्यू गिनी में महामारी…
Read Moreस्पुतनिक वी की पहली खेप अप्रैल में भारत पहुंचेगी
भारत में वैक्सीन का उत्पादन मई में शुरू होगा और फिर धीरे-धीरे बढ़ेगामॉस्को : रूस में भारतीय राजदूत बाला वेंकाटेश वर्मा ने कहा है कि रूस की वैक्सीन स्पुतनिक वी की पहली खेप अप्रैल में भारत पहुंचेगी। इसके बाद भारत में धीरे-धीरे वैक्सीन का उत्पादन बढ़ाया जाएगा जो प्रति महीने 50 मिलियन खुराक से अधिक हो सकता है।राजदूत वर्मा ने कहा कि पहली खेप अप्रैल के अंत तक पहुंचने के बाद भारत में वैक्सीन का उत्पादन मई में शुरू होगा और फिर धीरे-धीरे बढ़ेगा। उन्होंने यह भी कहा कि स्पुतनिक…
Read Moreटीएलपी पर बैन लगाने के बाद पाकिस्तान में हालात बेकाबू
इस्लामाबाद/लाहौर : पाकिस्तान में कट्टर इस्लामी पार्टी तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (टीएलपी) को 1997 के आतंकवाद रोधी अधिनियम के नियम 11-बी के तहत प्रतिबंधित करने के बाद हालात बेकाबू हो गए हैं। मौलाना साद रिजवी के समर्थन में हजारों की संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए हैं। समर्थकों की लगातार तीसरे दिन पुलिस और सेना के अधिकारियों के साथ झड़प हो रही है। अब तक इन झड़पों में सात लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 300 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हो चुके हैं। गृह मंत्री शेख राशिद अहमद ने कहा कि…
Read Moreभारत दूसरे देशों को टीके की आपूर्ति में कर सकता है कमी
वाशिंगटन : अपने यहां कोरोना संक्रमण बढ़ने के कारण दूसरे देशों को दी जाने वाली कोविड-19 वैक्सीन में भारत कमी ला सकता है। यह अनुमान ग्लोबल अलायंस फॉर वैक्सीन्स एंड इम्युनाइजेशन (गावी) के प्रमुख सेठ बर्कले ने लगाया है। बर्कले ने यह आशंका पिछले कुछ दिनों में भारत में कोरोना संक्रमण के मामलों के बढ़ने पर जताई है। भारत में इस सोमवार को वर्ष 2021 में पहली बार एक लाख से ज्यादा मामले सामने आए थे। भारतीय विदेश मंत्रालय के मुताबिक, भारत अब तक 80 से ज्यादा देशों को करीब…
Read Moreअनिवार्य कोविड वैक्सीन पासपोर्ट से अमेरिका का इनकार
वाशिंगटन : अमेरिका ने अनिवार्य कोविड-19 वैक्सीन पासपोर्ट की संभावना से इनकार किया है। उसने कहा कि नागरिकों की गोपनीयता और अधिकार को सुरक्षित किया जाना चाहिए। दुनिया भर में इस तरह के पासपोर्ट की योजना को टाल दिया गया है, जो इस महामारी से लड़ने और सुरक्षित आवागमन में सहायक हो सकता है। कोविड पासपोर्ट के आलोचकों का कहना है कि इस तरह के डाक्युमेंट भेदभावपूर्ण हैं। अमेरिका ने भी कहा कि अमेरिकन नागरिकों को अनिवार्य रूप से इस तरह के कागज रखने वाली इस व्यवस्था का वह समर्थन…
Read Moreअफगानिस्तानः तालिबान के खिलाफ एयर स्ट्राइक, 100 आंतकी ढेर
काबुल : अफगानिस्तान की सेना ने तालिबान के खिलाफ एयर स्ट्राइक की बड़ी कार्रवाई करते हुए 100 से अधिक तालिबान आतंकियों को ढेर कर दिया है। तालिबान के साथ चल रही शांति वार्ता का कोई नतीजा नहीं निकलने और लगातार आतंकी हमलों को देखते हुए वायुसेना ने कार्रवाई करते हुए तालिबान के ठिकानों पर शनिवार रात हमले किये जिसमें उनके दो टैंक समेत कई गाड़ियों को भी ध्वस्त कर दिया है। 10 प्रांतों में चली कार्रवाई में ढेरों आतंकियों के मारे जाने की सूचना आ रही है। प्रांतीय पुलिस के…
Read Moreकोरोना के चलते फ्रांस में एक महीने का लॉकडाउन
पेरिस : कोरोना के बढ़ते प्रकोप के चलते फ्रांस सरकार ने पूरे देश में तीसरी बार लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है। यह लॉकडाउन चार सप्ताह यानी एक महीने का होगा। जानकारी के अनुसार शनिवार से प्रभावी हुए लॉकडाउन में सभी स्कूल और दुकानें अगले चार सप्ताह तक बंद रहेंगी और शाम सात बजे से सुबह छह बजे तक कर्फ्यू लागू रहेगा। इसके साथ ही अनावश्यक यात्रा पर रोक लगाने के मद्देनजर मंगलवार से 10 किलोमीटर तक की यात्रा करने वालों को इसका कारण बताना होगा। फ्रांस में शुक्रवार को…
Read More