रमजान के दौरान पाकिस्तान में बचा सिर्फ 3 सप्ताह का आटा

इस्लामाबाद : रमजान के दौरान पाकिस्तान में अब रोटी की किल्लत का खतरा पैदा हो गया है। पाकिस्तान के पास सिर्फ 3 सप्ताह का गेहूं बचा है। पाकिस्तान में आटे की कीमत बहुत ज्यादा हो गई है। वर्तमान वित्तमंत्री शौकत तारिन ने कहा है कि देश को 60 लाख मीट्रिक टन रणनीतिक गेहूं भंडार की तत्काल जरूरत है। स्थानीय समाचार पत्र के अनुसार नेशनल प्राइस मॉनिटरिंग कमिटी की बैठक में तारिन को बताया गया कि देश में गेहूं का भंडार पिछले सप्ताह 647,687 मीट्रिक टन ही बचा, जो मौजूदा उपभोग…

Read More

थाइलैंड के प्रधानमंत्री के मास्क नहीं लगाने पर लगा जुर्माना

बैंकाक : थाइलैंड में मास्क नहीं पहनने पर वहां के प्रधानमंत्री जनरल प्रयुत चान-ओ-चा पर 6000 बात (स्थानीय मुद्रा) का जुर्माना लगाया गया है। प्रधानमंत्री एक बैठक में मास्क लगाए बिना पहुंच गए थे। उनपर लगाया गया जुर्माना भारतीय मुद्रा के हिसाब से 14 हजार 270 रुपये है। थाईलैंड में कोरोना वायरस की एक नई लहर से हालात बहुत अच्छे नहीं है। थाईलैंड ने 1 मई से अपने नागरिकों को छोड़कर भारत से आने वाले यात्रियों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। थाईलैंड में सोमवार को कोविड-19 के 2,048…

Read More

सेना के तख्तापलट के बाद म्यांमार में विरोध प्रदर्शन और असहयोग आंदोलन का दौर जारी

यंगून : म्यांमार में लोकतंत्र की बहाली के लिए नागरिकों का संघर्ष जारी है। आजादी और लोकतंत्र के लिए जनता और कार्यकर्ता सैन्य शासन के विरोध में बिना रूके असहयोग आंदोलन  कर रहे हैं। आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए जनता ने सैन्य सरकार को बिजली का बिल और कृषि कर्ज देने से मना कर दिया है। इसके साथ ही देश में तख्तापलट के बाद से सर्वोच्च जनरल के खिलाफ आजादी की आवाज बुलंद करते हुए बच्चों को स्कूल नहीं भेजने का भी आग्रह किया है।  म्यामांर के बड़े शहरों में…

Read More

बांग्लादेश ने 14 दिनों के लिए भारत का बॉर्डर किया बंद

ढाका :  बांग्लादेश ने भारत में बढ़ते कोरोना के मामलों के कारण 14 दिनों के लिए अपना बॉर्डर सील कर दिया है। बांग्लादेश के गृह मंत्री असद्दुजमान खान के अनुसार प्रधानमंत्री कार्यालय के निर्देश के बाद यह निर्णय लिया गया है। इससे पहले कोविड-19 पर बांग्लादेश की राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समिति ने पड़ोसी देश भारत में बढ़ते कोरोनावायरस मामलों के मद्देनजर सख्त सीमा पार यात्रा प्रतिबंध लगाने की आवश्यकता पर जोर दिया था। जिसको ध्यान में रखते हुए बांग्लादेश ने यह निर्णय लिया है।   समिति के प्रमुख प्रोफेसर मोहम्मद…

Read More

नेपाल में मिला भारत में विकसित कोरोना का नया म्यूटेंट

काठमांडू : नेपाल में कोरोना से स्थिति बहुत खराब हो गई है। हजारों लोगों में कोरोना के भारत में विकसित कोरोना के नए म्यूटेंट का संक्रमण पाया गया है। नेपाल में रविवार को 3032 नए मामले दर्ज किए गए। इसके बाद नेपाल में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 300,119 हो गई है जबकि 3,164 लोगों की कोरोना के कारण मौत हो गई है। नेपाल के महामारी विज्ञान और रोग नियंत्रण विभाग के निदेशक कृषण प्रसाद पौडेल ने बताया कि यूके वेरिएंट और भारत में पाए गए डबल म्यूटेंट वेरिएंट के मामले सामने…

Read More

शिनजियांग के उइगर मुसलमानों के हालात पर भी अमेरिका ने कड़ा रुख अपनाया

– बाइडेन ने 20वीं सदी में अर्मेनियाई लोगों की हत्या को बताया नरसंहार  विल्मिंगटन : अमेरिका ने एक साथ तुर्की और चीन को झटका दिया है। अमेरिका ने 20वीं सदी में ऑटोमन साम्राज्य में लाखों आर्मेनियाई लोगों के मारे जाने को तुर्की द्वारा सुनियोजित नसंहार करार दिया है। हालांकि दशकों तक अमेरिका ने इस नरसंहार पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी। राष्ट्रपति जो बाइडेन की इस प्रतिक्रिया से तुर्की को बड़ा झटका लगा है। नाटो में तुर्की एकमात्र सहयोगी मुस्लिम देश है। इसके अलावा शिनजियांग के उइगर मुसलमानों के हालात पर…

Read More

भारत में कोरोना संकट के बीच अमेरिका ने बढ़ाया मदद का हाथ, हरसंभव सहायता करने का वादा

वाशिंगटन :  भारत में कोरोना संक्रमण में बेतहाशा बढ़ोतरी से बिगड़ते हालात के बीच अमेरिका ने हरसंभव मदद का आश्‍वसान दिया है। बाइडन प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि अमेरिका, भारत को हरसंभव मदद करने के साथ उसके साथ खड़ा रहेगा। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा है कि अमेरिका जल्द ही कोरोना महामारी से जूझ रहे भारत और उसके स्वास्थ्यकर्मियों की मदद करेगा। ब्लिंकन की टिप्पणी ऐसे समय आई है, जब अमेरिका पर वैक्सीन और अन्य जीवन रक्षक उत्पादों के जरिये भारत की मदद करने का दबाव बढ़…

Read More

इजराइल पर फलस्तीनी उग्रवादियों ने दर्जनों रॉकेट दागे, यरुशलम में भड़की हिंसा

यरुशलम : एक माह शांत रहने के बाद गाजा पट्टी एक बार फिर बम के धमाकों से गूंज रहा है। इसका कारण फलस्तीनी उग्रवादियों द्वारा इजराइल पर दर्जनों राकेट से हमला करना है। जिसके जवाब में इजराइल ने भी हमला किया। सेना के अनुसार गाजा पट्टी पर कोई सुरक्षा पाबंदी नहीं लगाई जा रही है।   तनाव ज्यादा बढ़ने के बाद शुक्रवार को दमिश्क गेट पर फलस्तीनी और इजराइलियों में संघर्ष हो गया।मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने बल प्रयोग किया तो फलस्तीनियों ने उस पर हमला कर किया। यह हिंसा अन्य…

Read More

बगदाद के कोविड अस्पताल में ऑक्सीजन टैंक फटने से लगी आग, 82 की मौत

बगदाद :  इराक की राजधानी बगदाद के कोविड अस्पताल में ऑक्सीजन टैंक फटने से लगी आग में 82 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 110 से अधिक लोग घायल हुए हैं।   इराक के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता के अनुसार यह हादसा शनिवार को दियाला ब्रिज क्षेत्र के इब्न अल खातिब अस्पताल में हुआ। जानकारी के अनुसार अस्पताल में हुए भीषण अग्निकांड में हालात बेकाबू हो गए। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर से उधर भागने लगे। एक चश्मदीद के अनुसार मरीज और तीमारदार अपनी जान बचाने के…

Read More

रूसी सेना यूक्रेन बॉर्डर से करेगी वापसी, सीमा पर तनाव घटा

मॉस्को : यूक्रेन सीमा पर तैनात रूसी सेना के कारण यूक्रेन समेत यूरोप में तनाव बढ़ गया था लेकिन रूसी सेना द्वारा वापसी का फैसला करने के साथ सभी ने राहत की सांस ली है। इसके साथ तीसरे विश्वयुद्ध की आशंका थम गई है। यूक्रेन ने इसका स्वागत किया है। ज्ञात रहे कि मार्च के अंत से ही रूसी सेना के लगभग एक लाख जवान भारी सैन्य साजो-सामान के साथ यूक्रेन सीमा के पास जम गए थे।  जिसके बाद अमेरिका समेत कई यूरोपीय देश यूक्रेन के पक्ष में लामबंद होने लगे थे। सेना की…

Read More