कांके: शिक्षा ही समाज के विकास की असली कुंजी है और इसी उद्देश्य को साकार करने हेतु कांके प्रखंड अंतर्गत उरुगुटु गांव में अंजुमन इस्लाहुल मोमिन एजुकेशनल ट्रस्ट के तत्वावधान में फेलिसिएशन सेरेमनी प्रोग्राम 2025* का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से गांव के उन 63 मुस्लिम छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र व *उपहार देकर सम्मानित किया गया, जिन्होंने वर्ष 2024–25 की मेट्रिक व इंटरमीडिएट परीक्षा में सफलता हासिल कर गांव और समुदाय का नाम रौशन किया।इस वर्ष मेट्रिक परीक्षा में *सानिया प्रवीण ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए…
Read MoreCategory: खबर
मध्यस्थता में मध्यस्थों व अधिवक्ताओं की भूमिका अहम : रवि कुमार भास्कर
रांची : मध्यस्थता केन्द्र, रांची में आयोजित पांच दिवसीय विशेष मध्यस्थता अभियान के पहले दिन परिवार न्यायालयों से कुल 67 (सड़सठ) मामले अग्रसारित होकर मध्यस्थता केन्द्र में प्राप्त हुए जिन्हें भिन्न-भिन्न मध्यस्थ को सुपुर्द किया गया, जिनमें कुल 37 (सैंतीस) मामलों में सफलता मिली और दोनों पक्ष राजी-खुशी से अपने मामले को समाप्त करने के लिए तैयार हो गये। अन्य मामलों में अभी अंतिम स्तर की बातचीत बाकी है, इसलिए वे मामले विशेष मध्यस्थ के पास अगले स्तर के सुनवाई के लिए लंबित है।डालसा सचिव श्री रवि कुमार भास्कर ने…
Read Moreजनता दरबार में सामने आया कांके अंचल में जमीन हड़पने के प्रयास का मामला
Ranchi:‘‘थैंक यू डीसी सर, मेरी जमीन का म्यूटेशन हो गया, भू-माफियाओं द्वारा जमीन हड़पने का मंसूबा नाकाम हो गया… आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।‘‘ ये शब्द रामेश्वर कुमार यादव के हैं, जिनकी समस्या का समाधान जनता दरबार के माध्यम से हुआ और आज उन्होंने उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्री मंजूनाथ भजन्त्री को धन्यवाद दिया। दरअसल रामेश्वर कुमार यादव ने शहर अंचल के करमटोली में जमीन खरीदी थी, साल 2020 से ही वो म्यूटेशन के लिए प्रयासरत थे, इस बीच भू-माफियाओं द्वारा फर्जी डीड बनाकर दूसरे व्यक्ति को जमीन बेचने का प्रयास किया जा रहा…
Read Moreअखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की प्रखण्ड स्तरीय बैठक आयोजित
ओरमांझी : अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ओरमांझी प्रखंड की बैठक ओरमांझी में हुई। बैठक में उपस्थित सभी शिक्षकों ने एक स्वर से कहा कि शिक्षक को मूल कार्य बच्चों को पढ़ाना किंतु विभाग कई गैर शैक्षणिक कार्यों में लगा दिया गया है। और तरह-तरह के रिपोर्टिंग कार्य शिक्षकों से कराया जा रहा है। जिसके कारण बच्चे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से वंचित हो रहे हैं । शिक्षकों के अत्यधिक वर्कलोड के कारण प्रभारी प्रधानाध्यापक कई बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। एकल शिक्षकीय विद्यालय की स्थिति और भी दयनीय है बच्चों…
Read Moreभूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री
रांची। मंत्री दीपक बिरुआ ने भूमि से जुड़े मामलों में समन्वय और समाधान की दिशा में आम लोगों एवं समाजसेवियों से सहयोग की अपील की है।उन्होंने राज्यवासियों को आश्वस्त किया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की टीम जनता की समस्याओं को न केवल संज्ञान में लेती है, बल्कि उनका समाधान भी करती है।उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि आप सभी से प्रार्थना और निवेदन है कि भूमि से संबंधित जितनी भी आवेदन हो, वह मुझे ‘एक्स’ के मैसेज में भेजें। बहुत जल्द एक नंबर साझा करूंगा, जिससे भूमि संबंधी…
Read Moreविधायक कल्पना सोरेन ने सभी को फादर्स डे की दी शुभकामनाएं
रांची। गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने सभी को फादर्स डे की शुभकामनाएं दी है। विधायक ने सोशल मीडिया एक्स पर अपने ससुर शिबू सोरेन , पिता अम्पा मुर्मू, मां, पति हेमंत सोरेन और दोनों बेटों निखिल और अंश के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए सभी को फादर्स डे की शुभकामनाएं दीं।इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा है कि पिता एक नींव की तरह होते हैं, जो खुद अडिग खड़े रहकर हमारे सपनों की इमारत को ऊंचाइयां देते हैं। संघर्ष चाहे जितने भी हों, पिता की मौजूदगी हौसले की तरह…
Read Moreमंत्री इरफान अंसारी ने केदारनाथ हेलीकॉप्टर हादसे पर जताया दुख
रांची। मंत्री इरफान अंसारी ने केदारनाथ हेलीकॉप्टर हादसे पर दुख जताया है। साथ ही मृतक और उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की। मंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर रविवार काे लिखा है कि केंद्र सरकार की लापरवाही के कारण ऐसे हादसे हो रहे हैं। उत्तराखंड के केदारनाथ मार्ग पर सुबह घटित हेलीकॉप्टर हादसा दिल दहलाने वाली है। गौरीकुंड और त्रिजुगीनारायण के बीच हुई इस दुर्घटना में जिस तरह सात श्रद्धालुओं, जिनमें एक मासूम बच्चा भी शामिल है। यह बेहद दुखद घटना है। सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही का ही…
Read Moreभ्रष्टाचार की लड़ाई लड़ते–लड़ते जंग हार गया सुखलाल : जयराम महतो
रांची। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) सुप्रीमो सह डुमरी विधायक जयराम महतो ने डुमरी प्रखंड अंतर्गत बलथरिया के पंचायत सेवक सुखलाल महतो के भ्रष्टाचार से लड़ाई लड़ने के बाद रिम्स में हुए निधन पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाला एक और सपूत मृत्यु से जंग हार गया। इससे ज्यादा दुखद और शर्मनाक क्या हो होगा। ईश्वर ऐसे नेक और पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे।लेकिन सुखलाल महतो की ओर से भ्रष्टाचार के खिलाफ उठी आवाज को जिसने भी दबाने का…
Read Moreडायन रूपी भ्रष्टाचार ईमानदार सुखलाल महतो को निगल लिया : देवेंद्रनाथ महतो
रांची। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो ने सुखलाल के निधन पर गहरी संवेदना प्रकट की है। उन्होंने कहा कि मन काफी व्यथित है। हृदय मौन है, आंख नम है, डायन रूपी भ्रष्टाचार ईमानदार सुखलाल महतो को निगल लिया।उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के शिकार हुए सुखलाल महतो अपना जान कुर्बान कर दिया। लेकिन कर्तव्य पथ से विचलित नहीं हुए। भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में आपको सदा याद रखा जाएगा। उन्होंने सरकार से दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। साथ मृतक के परिजन को…
Read Moreपरीक्षा के एक दिन पूर्व से लेकर परीक्षा समाप्ति तक सभी पदाधिकारी अलर्ट मोड में काम करेंगे, किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरते
Ranchi: प्रमंडलीय आयुक्त, दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल, रांची के कार्यालय कक्ष में आयुक्त अंजनी कुमार मिश्र की अध्यक्षता में संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित आरटी – lll की परीक्षा की तैयारियों को लेकर संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में 15 मई 2025 को होने वाले यूपीएससी आरटीएस परीक्षा को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। आरटी – lll की परीक्षा प्रथम पाली में समय 9:30 पूर्वाह्न से 11:30 पूर्वाह्न तक निर्धारित है। परीक्षा हेतु राजकीय बालिका +2 उच्च विद्यालय, बरियातु, रांची को उप केंद्र बनाया गया है।…
Read More