हजारीबाग। लगातार बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। गरीबों के आशियाने उजड़ गये। पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश से एक ओर जहां किसान खुश नजर आ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर आम लोगों को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। विशेष कर दैनिक मजदूरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के चलते दैनिक मजदूरों को काम नहीं मिल रहे हैं। बारिश के कारण शहर के उत्तरीशिवपुरी, कृष्णानगर, कटकमसांडी, बरही, केरेडारी, चरही, बड़कागांव, इचाक, विष्णुगढ़, दारु सहित कई क्षेत्र जलमगल से प्रभावित हैं। प्रखंड…
Read MoreCategory: हजारीबाग
सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत, तीन घायल
हजारीबाग । टाटीझरिया थानांतर्गत एनएच100 पर सड़क हादसे में तीन की मौत हो गई, जबकि दो तीन लोग घायल हैं।बताया जाता है कि रविवार देररात 12:30 बजे सरिया(बगोदर) से हजारीबाग ऑल्टो कार (जेएच 02 जेड 3361) पर ट्रक जा गिरी। इससे ऑल्टो में सवार सभी पांच लोग दब गए। ट्रक चालक भी अंदर दब गया। सूचना पर स्थानीय थाना पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और कार में फंस लोगों को बाहर निकाला।ट्रक (जेएच 02 ए एक्स 7509) हज़ारीबाग ओर से आ रहा था जो बगोदर की ओर जा रही ऑल्टो…
Read More1.5 किलो अफीम के साथ चार तस्कर गिरफ्तार
हजारीबाग । झारखंड के हजारीबाग के पदमा थाना क्षेत्र के इटखोरी मोड़ के पास से पुलिस ने चार अफीम तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गाड़ी से 1.5 किलोग्राम अफीम भी बरामद की है। घटना रविवार की है। जानकारी के अनुसार एसडीपीओ मनीष कुमार को सूचना मिली थी कि एक कार में अफीस की तस्करी की जा रही है। उक्त कार हजारीबाग से इटखोरी की ओर जा रही है। मनीष कुमार के नेतृत्व में उक्त स्थान पर छापेमारी कर गाड़ी में सवार चार अफीम तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल पुलिस चारों से पूछताछ कर रही…
Read Moreट्रक पलटने से चालक की मौत
हजारीबाग । हजारीबाग के जवाहर घाटी में एक ट्रक के अनियंत्रित होकर पलट जाने से चालक सुरेंद्र यादव (40) की मौत हो गई। सुरेंद्र कोडरमा निवासी था।जानकारी के अनुसार सुरेंद्र शनिवार को ट्रक लेकर कोडरमा से हजारीबाग आ रहा था। इसी दौरान जवाहर घाटी में ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिससे चालक की मौत ट्रक के नीचे दबने से हो गई। काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक में लोहा लदा था। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
Read Moreफांसी लगाकर छात्र ने की आत्महत्या
हजारीबाग। हजारीबाग के कोर्रा थाना क्षेत्र के कृष्णापुरी में लॉज में रहकर पढ़ाई करने वाले छात्र प्रिंस कुमार (16) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि वह संत स्टीफन स्कूल में 10वीं का छात्र था। वह हजारीबाग के चौपारण के नावडीह का रहने वाला था। सूत्रों के अनुसार प्रिंस कुमार ने प्रेम प्रसंग में आत्महत्या की है। फिलहाल घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
Read Moreसीमा सुरक्षा बल प्रशिक्षण केंद्र में 276 जवानों ने ली देश सेवा की शपथ
जारीबाग । सीमा सुरक्षा बल प्रशिक्षण केंद्र एवं विद्यालय मेरु में राजस्थान सशस्त्र दल के 276 जवानों ने देश सेवा की शपथ ली।रानी लक्ष्मी बाई परेड मैदान में शनिवार को आयोजित दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बल के महानिरीक्षक महेन्द्र सिंह ने नव आरक्षकों के भव्य परेड का निरीक्षण किया। साथ ही प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जवानों को मेडल व शील्ड देकर सम्मानित किया। महानिरीक्षक ने कहा कि न केवल कर्तव्य का निर्वहन ठीक ढंग से करना है, बल्कि मानवाधिकारों की भी रक्षा करनी है। उन्होंने कहा कि राजस्थान सशस्त्र दल के नव आरक्षकों…
Read Moreसीमा सुरक्षा बल प्रशिक्षण केंद्र में 276 जवानों ने ली देश सेवा की शपथ
हजारीबाग । सीमा सुरक्षा बल प्रशिक्षण केंद्र एवं विद्यालय मेरु में राजस्थान सशस्त्र दल के 276 जवानों ने देश सेवा की शपथ ली।रानी लक्ष्मी बाई परेड मैदान में शनिवार को आयोजित दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बल के महानिरीक्षक महेन्द्र सिंह ने नव आरक्षकों के भव्य परेड का निरीक्षण किया। साथ ही प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जवानों को मेडल व शील्ड देकर सम्मानित किया। महानिरीक्षक ने कहा कि न केवल कर्तव्य का निर्वहन ठीक ढंग से करना है, बल्कि मानवाधिकारों की भी रक्षा करनी है। उन्होंने कहा कि राजस्थान सशस्त्र दल के नव आरक्षकों…
Read Moreहजारीबाग में दस हजार घूस लेते मुखिया गिरफ्तार
हजारीबाग । विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के नवादा पंचायत की मुखिया यशोदा देवी को दस हजार रुपया घूस लेते भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ( एसीबी) की टीम ने बुधवार को उनके आवास से गिरफ्तार किया है। मुखिया मनरेगा योजना में चेक काटने के नाम पर रिश्वत ले रही थी तभी एसीबी की टीम ने उन्हें रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। टीम ने मुखिया के देवर निर्मल साव को भी हिरासत में लिया है। टीम दोनों को अपने साथ हजारीबाग लेकर गयी है, जहां दोनों से पूछताछ की जा रही है। बताया जाता है कि मुखिया द्वारा मनरेगा योजना में चेक काटने के नाम पर रिश्वत की मांग की…
Read Moreउत्पाद का छापा, भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद
हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के अरजरी के जंगल में उत्पाद विभाग की टीम ने मंगलवार को छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद किया है। विभागीय सूत्रों के अनुसार यहां चलायी जा रही एक मिनी शराब फैक्ट्री से 700 लीटर स्प्रिट, 80 पेटी विदेशी नकली शराब, कई बड़ी कंपनियों के स्टीकर, शराब बनाने के उपकरण आदि बरामद किए गए हैं। हालांकि इस मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। उत्पाद विभाग की टीम गुप्त सूचना के बाद यहां पहुंची थी। लेकिन…
Read Moreतीन किलो अफीम के साथ दो गिरफ्तार
हजारीबाग : एनसीबी के आठ सदस्यीय टीम ने इटखोरी मोड़ के पास तीन किलो अफीम के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अफीम की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पांच लाख रुपए से अधिक की बताई जा रही है। गिरफ्तार अफीम तस्करों में अरमान मियां पिता स्व मकसूद आलम कारूडीह चतरा व अंजय कुमार गया इमामगंज का रहने वाला है। जबकि इसके साथ अन्य तस्कर एनसीबी टीम को देखते ही फरार हो गए।
Read More