सरकार गठन से पहले ही चौराहों पर लग गए कांग्रेसी पोस्टर

रामगढ़ । विधानसभा चुनाव परिणाम आना अभी बाकी है, लेकिन रामगढ़ विधानसभा में कांग्रेसियों का जश्न अभी से शुरू हो गया है। रामगढ़ शहर के प्रखंड कार्यालय परिसर और नई सराय चौक सहित कई स्थानों पर कांग्रेस की एक वरीय नेता शांतनु मिश्रा ने अपने बड़े-बड़े पोस्टर लगवा डाले हैं। इस पोस्टर में एक तरफ राहुल गांधी तो दूसरी तरफ झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन की तस्वीर लगी है। इस पोस्टर में लिखी बात से स्पष्ट है कि झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार बन चुकी है। यह पोस्टर…

Read More

वाहन लुटेरा गिरोह का पर्दाफाश, आठ सदस्य गिरफ्तार

रामगढ़ । रामगढ़ पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन लुटेरा गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस गिरोह के आठ सदस्यों को भी हथियार के साथ पकड़ा है। एसपी प्रभात कुमार ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि रामगढ़ जिले में पिछले दो महीने में दो बड़े वाहनों की लूट हुई थी। इसके अलावा चार दिन पहले शहर के एक पेट्रोल पंप को लूटने का प्रयास किया गया था। हालांकि इस पंप से भी कुछ रुपए लेकर भागने में लुटेरे सफल भी रहे थे। इसी अंतरराज्यीय लुटेरा गिरोह के सदस्यों के द्वारा रिलायंस पेट्रोल पंप पर हमला किया गया था।…

Read More

यीशु के जन्मदिन पर बच्चों ने मनाई खुशियां

क्रिसमस डे सेलिब्रेशन का आयोजन रामगढ़। शहर के सेंट एंस किंडर गार्डन स्कूल में यीशु के जन्मदिन पर बच्चों ने खुशियां मनाई। स्कूल में शुक्रवार को क्रिसमस डे सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी के बच्चों ने यीशु के जन्म उत्सव और उनसे जुड़ी कहानियों पर नाटक का मंचन किया। साथ ही उनके जन्मदिन पर गाए जाने वाले गीत पर बच्चे खूब झूमे। इस मौके पर स्कूल की प्रिंसिपल सिस्टर एलफीनो ने कहा कि यीशु का अवतरण जनकल्याण के लिए हुआ था। उन्होंने समाज…

Read More

हेमंत सोरेन ने राष्ट्र की संस्कृति पर किया हमला : चंद्रशेखर चौधरी

रामगढ़ । रामगढ़ में भाजपा ने हेमंत सोरेन के विवादित बयान पर सीधा हमला बोला है। गुरुवार की शाम पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर चौधरी ने कहा कि हेमंत सोरेन ने भगवा रंग पर जिस तरह अभद्र टिप्पणी की है। वह राष्ट्र की संस्कृति पर हमला है। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन ने हिंदू धर्म और भगवाधारी संतों के खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया है, जो बहुसंख्यकों की आस्था व विश्वास पर चोट है। इसकी भाजपा रामगढ़ जिला कमिटी कड़ी एवं घोर निंदा करती है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भगवा और भारत एक है। भगवा यहां…

Read More

आजसू नेता ने ममता देवी के एक समर्थक की पिटाई की

रामगढ़ । रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र में दबंग नेता अमृतलाल मुंडा पर ममता देवी के एक समर्थक ने मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। ममता देवी के समर्थक विकास कुमार ने इस संबंध में बुधवार को रजरप्पा थाने में शिकायत दी है। उन्होंने कहा कि वे अपने काम से सुबह रामगढ़ जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में आजसू के दबंग नेता अमृतलाल मुंडा ने उन्हें अपने कार्यालय में बुलाया और उनके साथ गाली-गलौज के साथ मारपीट की गई। विकास कुमार ने…

Read More

तीन हथियारबंद लुटेरे गिरफ्तार, लुटेरों में फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी शामिल

रामगढ़ । रामगढ़ जिले में फाइनेंस कंपनियों के कर्मचारी ही लुटेरे निकले। वे पहले गांव-गांव घूमकर यह पता करते थे कि कितना कलेक्शन निकलने वाला है। इसकी जानकारी लेकर वहां कलेक्शन के लिए जाने वाले कर्मचारियों को हथियार के दम पर लूट लेते थे। इस गिरोह के सदस्यों को रामगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में रामगढ़ एसपी प्रभात कुमार ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए लुटेरों में हफीजुल अंसारी, शमशेर आलम और नियाजुल अंसारी शामिल हैं। तीनों गिद्दी थाना क्षेत्र के…

Read More

शराब के नशे में धुत्त बेटे ने मां की हत्या की, गिरफ्तार

पुलिस हिरासत में उमेश करमाली (लाल घेरे में) रामगढ़ । रजरप्पा थाना क्षेत्र अंतर्गत लारी गांव में सोमवार रात शराब के नशे में धुत्त बेटे ने अपनी मां की हत्या कर दी। मंगलवार की सुबह जब पड़ोसियों ने उसके घर में खून बिखरा हुआ देखा तो तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।रजरप्पा थाना प्रभारी विनोद कुमार मुर्मू ने बताया कि लारी गांव के करमाली टोला में उमेश करमाली (37) का अपनी मां फुतुन देवी (62 ) के साथ झगड़ा हो रहा था। इसी…

Read More

रामगढ़ शहर से पूरे प्रदेश में लांच हुआ “मिशन पिंक हेल्थ”

रामगढ़ । इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की सबसे महत्वाकांक्षी योजना मिशन पिंक रामगढ़ जिले से पूरे प्रदेश में एकसाथ लॉन्च किया गया।शहर के छावनी परिषद् हॉस्पिटल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में आईएमए के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर ए के सिंह, हॉस्पिटल बोर्ड ऑफ इंडिया के झारखंड चैप्टर अध्यक्ष डॉ सुशील कुमार और आईएमए के रांची जिला अध्यक्ष डॉक्टर शंभू सिंह ने इस योजना को लॉन्च किया। इस मौके पर रामगढ़ छावनी परिषद् के सीईओ सपन कुमार भी मौजूद थे।आईएमए के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर एके सिंह ने कहा कि झारखंड में आईएमए…

Read More

रामगढ़ में पेट्रोल पंप पर हमला, गोलीबारी कर 20 हजार रुपये लूटे

रामगढ़ । रामगढ़ थाना क्षेत्र के सदर प्रखंड के पास रिलायंस पेट्रोल पंप पर सोमवार की रातहथियारबंद बदमाशों ने हमला किया। इस दौरान अपराधियों ने 3 राउंड फायरिंग की। साथ ही पंप के कर्मचारियों से दो मोबाइल और लगभग 20000 हजार रुपये नकद लूट लिये। अपराधियों ने पिस्तौल की बट से मारकर पंप के दो कर्मचारी सुधीर कुमार और अनिल कुमार को घायल भी कर दिया। पेट्रोल पंप के मालिक जोली सिंह छाबड़ा ने बताया कि रात लगभग 11 बजे एक बाइक पर सवार तीन लोग उनके पेट्रोल पंप पर पहुंचे।…

Read More

अपराधियों के खिलाफ पुलिस टीम बनाकर करेगी छापेमारी : एसपी

रामगढ़ । रामगढ़ जिले में अपराधियों के खिलाफ पुलिस टीम बनाकर छापेमारी करेगी। चुनाव के दौरान कई अपराधियों को भी चिन्हित किया गया है। यह बात सोमवार की शाम अपराध समीक्षा बैठक में रामगढ़ एसपी प्रभात कुमार ने कही।उन्होंने जिले के तमाम अधिकारियों को सबसे पहले शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव संपन्न कराने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह टीम वर्क से ही संभव हो पाया है। अब चुनाव संपन्न हो गया है तो अपराधियों के मनोबल को एकबार फिर से तोड़ने का समय भी है। उन्होंने कहा कि…

Read More