मेदिनीनगर। छतरपुर नगर पंचायत क्षेत्र के कउअल गांव के 10 संपन्न कार्डधारियों को छतरपुर एसडीओ एनके गुप्ता ने शुक्रवार को दंडात्मक नोटिस भेजा है। नोटिस में इन्हें बताया गया है कि वे एनएफएसए के तहत कार्ड धारण की योग्यता क्यों नहीं रखते हैं। संपन्न होने के बावजूद अनाज का उठाव करते रहने के कारण इनपर 3 लाख 59 हजार रुपये का जुर्माना लगाते हुए नोटिस में कहा गया है कि यदि उन्होंने अनुमंडल कोषागार में अविलंब उक्त राशि जमा नहीं की तो उनके विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया जाएगा। एसडीओ ने…
Read MoreCategory: पलामू
आरसीसी संगठन का मुख्य सरगना अमरजीत यादव गिरफ्तार
मेदिनीनगर। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार को आपराधिक संगठन आरसीसी के मुख्य सरगना अमरजीत यादव को देशी कट्टा और दो ज़िन्दा गोलियों के साथ किया गिरफ्तार किया है। एसपी अजय लिंडा के अनुसार गिरफ्तार अपराधी अमरजीत एक केस में चतरा जिला के प्रतापपुर जेल में भी रह चुका है। गिरफ्तार अपराधी लेवी, रंगदारी वसूलने जैसी घटनाओ में संलिप्त रहा है। आरसीसी नामक संगठन में कुल 10-12 अपराधी शामिल हैं। यह संगठन गया और पलामू जिले के सीमावर्ती इलाकों में काफी सक्रिय है। पुलिस ने अमरजीत को नौडीहा…
Read Moreएक लाख का इनामी माओवादी देववंश यादव गिरफ्तार
मेदिनीनगर। पलामू जिले में शुक्रवार को एक लाख के इनामी माओवादी देववंश यादव को पुलिस ने किया गिरफ्तार किया है। एसपी अजय लिंडा ने प्रेस वार्ता में बताया एक गुप्त सूचना के आधार पर रांची के कामड़े से पुलिस ने देववंश को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नक्सली, आठ कांडों का मुख्य आरोपी है। उसपर 2005 में अमानत नदी में बन रहे बराज पुल में केन बम लगाकर उड़ाने, अपहरण, लूटपाट व हत्या जैसे कई मामले दर्ज हैं। एसपी के अनुसार गिरफ्तार किया गया नक्सली पिछले दो साल से…
Read More45 आवेदन पर हुई कार्यवाही
मेदिनीनगगर। उप विकास आयुक्त बिन्दु माधव प्रसाद सिंह ने जनता दरबार में मंगलवार को विभिन्न प्रखंडों से कुल 45 आवेदन प्राप्त किये गए। उन्होंने सभी मामलों को त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया। उन्होंने कुछ शिकायतों का तत्काल निबटारा किया। जनता दरबार में मुख्य रूप से प्रधानमंत्री आवास, राशन कार्ड, जमीन के सीमाकरण से संबंधित समस्याएं आयी थीं।
Read Moreशिक्षक दिवस पर सैकड़ों पारा शिक्षक देंगे गिरफ्तारी
मेदिनीनगर। स्थायीकरण व वेतनमान सहित अन्य माँगों के समर्थन में प्रदेश मोर्चा के आह्वान पर चरणबद्ध आंदोलन के क्रम में हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र के 814 पारा शिक्षक मेदिनीनगर में जेल भरो आंदोलन के तहत गिरफ्तारी देंगे। एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा हुसैनाबाद के प्रखंड अध्यक्ष पप्पू पटेल ने बताया कि नियमावली एवं कल्याण कोष गठन समेत अन्य मांगों को लेकर सरकार ने 90 दिनों में लागू करने का वादा किया था जो अभीतक लागू नहीं किया जाना, पारा शिक्षकों के साथ छलावा है। इसे लेकर पारा शिक्षकों में भारी आक्रोश…
Read Moreटीपीसी के दो उग्रवादी गिरफ्तार
पलामू। मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के काशीसुत डैम के समीप पुलिस ने प्रतिबंधित संगठन तृतीय प्रस्तुति कमेटी (टीपीसी) के दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार उग्रवादियों में दिलीप चौहान और परवेज़ अंसारी शामिल हैं। इनके पास देशी पिस्तौल, प्रतिबंधित पर्चा और मोबाइल फोन बरामद किया गया है। एसडीपीओ विजय कुमार ने सोमवार को बताया कि पलामू एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि टीपीसी संगठन से जुड़े दो उग्रवादी अवैध हथियार के साथ किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए आने वाले हैं। सूचना के बाद एक विशेष टीम…
Read Moreनई इंटरसिटी एक्सप्रेस डेहरी से रांची तक चलेगी: सांसद
मेदिनीनगर । नई इंटरसिटी एक्सप्रेस डेहरी से रांची तक चलेगी। जो कि डिहरी से सुबह चार बजे खुलेगी और रांची 9.40 बजे पंहुचेगी। इसका ठहराव जपला, गढ़वा रोड, बरवाडीह और डालटनगंज स्टेशन पर होगा। वहीं रांची से शाम पांच बजे यह ट्रेन खुलेगी। यह जानकारी पलामू सांसद बी डी राम ने रविवार को अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी। सांसद ने बताया कि बताया कि रविवार को रांची से और शनिवार को डिहरी से यह ट्रेन नहीं चलेगी। इससे संबंधित पत्र रेल मंत्रालय ने जारी कर दिया है। अब यहां के…
Read Moreपलामू, गढ़वा व लातेहार जिले में अब नहीं रहेगा सुखाड़ : रघुवर दास
मेदिनीनगगर : रघुवर दास ने कहा कि पलामू प्रमंडल में सुखाड़ को देखते हुए झारखंड में डबल इंजन की सरकार ने करोड़ों रूपये सिंचाई योजना के लिए स्वीकृत किया है। पलामू, गढ़वा व लातेहार ज़िले में अब सुखाड़ जैसी कोई समस्या नहीं रहेगी। साथ ही यहां पर पानी की समस्या हमेशा के लिये दूर हो जाएगी।. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना को पूरी तरह से अमलीजामा पहनाने के साथ नारी शक्तीकरण के लिये हर पंचायत से दो-दो उज्ज्वला दीदी का चयन किया गया है, जो महिलाएं उज्ज्वला से वंचित रह गई हैं, उन्हें सितंबर तक उपलब्ध कराया जायेगा। उज्ज्वल से जुड़ी महिलाओं को इस राज्य…
Read Moreडबल इंजन की सरकार के चलते लोगों को मिल रहा दोहरा लाभ : जेपी नड्डा
मेदिनीनगगर। भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि झारखण्ड में विकास को देख कर सरकार की नीति व नियत का पता चलता है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने महिलाओं के फेफड़े संबंधी बीमारियों से निजात दिलाने के लिए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरुआत की थी। इस दिशा में आज एक क्रांतिकारी परिवर्तन हुये हैं। महिलाओं को खाना बनाते समय धुआं से निजात मिली है। अब वे धुआंरहित गैस सिलेंडर से खाना बना रही हैं। नड्डा शनिवार को पुलिस लाइन स्टेडियम में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना अंतर्गत उज्ज्वला दीदी उन्मुखीकरण के…
Read Moreरोजगार मेले में अधिक कंपनियों को बुलाया जाये: सांसद
मेदिनीनगर। झारखंड सरकार के रोजगार, आपके द्वार के तहत श्रम, नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग की ओर से बुधवार को स्थानीय टाउन हॉल में दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला लगाया गया। इस मौके पर सांसद बीडी राम ने कहा कि इस मेले में अधिक से अधिक कंपनियों को बुलाकर रोजगार देने की कोशिश करनी चाहिए। संसाद ने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र में रोजगार की कमी हो रही है। इसकी के मद्देनजर पलामू व गढ़वा में कौशल विकास केंद्र खोले गये हैं। युवाओं को इसका लाभ उठाना चाहिए। मौके पर स्थानीय विधायक आलोक…
Read More